ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरातीन दोस्त यमुना में डूबे, दो के शव मिले

तीन दोस्त यमुना में डूबे, दो के शव मिले

आसाराम आश्रम सिकंदरा के पीछे छह युवक सोमवार को यमुना में नहाने गए। तीन दोस्त गहरे पानी में चले गए। यमुना में डूब गए। दोस्तों में चीखपुकार मच गई। गोताखोरों ने तीन युवकों को बचा लिया। तीन युवक डूब गए।...

तीन दोस्त यमुना में डूबे, दो के शव मिले
हिन्दुस्तान टीम,आगराTue, 27 Jun 2017 12:32 AM
ऐप पर पढ़ें

आसाराम आश्रम सिकंदरा के पीछे छह युवक सोमवार को यमुना में नहाने गए। तीन दोस्त गहरे पानी में चले गए। यमुना में डूब गए। दोस्तों में चीखपुकार मच गई। गोताखोरों ने तीन युवकों को बचा लिया। तीन युवक डूब गए। दो के शव मिल गए। तीसरे की तलाश में रेस्क्यू टीम देर शाम तक लगी रही। सूचना पर घरवाले मौके पर पहुंच गए। लाडलों की मृत्यु से घरों पर कोहराम मच गया। बोदला और शास्त्रीपुरम के रहने वाले छह दोस्त ईद की छुट्टी पर घूमने गए थे। शाम के समय सभी दोस्त आसाराम आश्रम के पीछे यमुना किनारे पहुंच गए। सभी युवक यमुना में नहाने के लिए कूद पड़े। उनको पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था। जब सभी युवक डूबने लगे, तो हल्ला मचा दिया। युवकों को डूबता देख गोताखोरों भी यमुना में कूद पड़े। तीन युवकों को बचा लिया गया। जबकि तीन युवक यमुना में डूब गए। दो के शव गोताखोरों को मिल गए। तीसरे की तलाश रेस्क्यू टीम देर शाम तक करती रही। थाना सिकंदरा इंस्पेक्टर ने बताया कि शास्त्रीपुरम निवासी सोनू, सनी, पंकज, सोनू, राजकुमार और सेक्टर-11 बोदला निवासी आकाश सुबह 11 बजे घर से निकले थे। सभी आपस में दोस्त है और फैक्ट्री में काम करते है। शाम के समय सभी दोस्त यमुना में नहाने गए। पंकज, सोनू और राजकुमार को मौके पर बचा लिया गया। सनी, सोनू और आकाश डूब गए। आकाश का शव नहीं मिला है। उसकी तलाश की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सूचना पर घरवाले घटना स्थल पर पहुंच गए। आकाश घरवालों था घरवालों का इकलौटा सहारा आवास विकास सेक्टर -11 का रहने वाला आकाश अपने मां-बाप का इकलौटा सहारा था। उसकी मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। हालांकि अभी उसका शव पुलिस को बरामद नहीं हुआ है। घरवाले देर रात तक उसकी तलाश में यमुना किनारे पर रूके रहे। उसकी मां को अपने लाडले के जाने का विश्वास ही नहीं हो रहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें