ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराआगार में थाने के पीछे किशोरी से रेप, आरोपी पकड़ा

आगार में थाने के पीछे किशोरी से रेप, आरोपी पकड़ा

आगरा के थाना एत्मादुद्दौला के पीछे खाली मैदान में 12 वर्षीय किशोरी के साथ रेप हुआ। पुलिस को भनक तक नहीं लगी। किशोरी ने घरवालों को जाकर जानकारी दी। बस्ती वालों ने आरोपी और एक महिला को पकड़ लिया। दोनों...

आगार में थाने के पीछे किशोरी से रेप, आरोपी पकड़ा
हिन्दुस्तान टीम,आगराMon, 20 Nov 2017 01:20 AM
ऐप पर पढ़ें

आगरा के थाना एत्मादुद्दौला के पीछे खाली मैदान में 12 वर्षीय किशोरी के साथ रेप हुआ। पुलिस को भनक तक नहीं लगी। किशोरी ने घरवालों को जाकर जानकारी दी। बस्ती वालों ने आरोपी और एक महिला को पकड़ लिया। दोनों की धुनाई की। थाने पर ले आए। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

एत्मादुद्दौला क्षेत्र में मजदूरी का काम करने वाले अजय (बदला नाम) किराए पर रहता है। उसका कहना है कि दोपहर करीब दो बजे में आरोपी गौरी आयी थी। वह उसकी बेटी को अपने साथ में ले गई। उसके बाद अपने परिचित युवक रवि के साथ दस रुपये देकर गोलगप्पे खाने भेज दिया। रवि ने बेटी को फिल्म भी दिखाई। उसके बाद थाने के पीछे खाली मैदान में रेप किया। बेटी ने घर आकर सारी जानकारी दी। इस पर बस्ती वालों ने गौरी को पकड़ लिया। उसके मोबाइल करने पर आरोपी रवि भी आ गया। बस्ती वालों ने दोनों की पकड़ धुनाई दी। बस्ती वालों के सामने दोनों ने जुर्म को कबूल लिया। इस पर दोनों को थाने लाया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। सीओ छत्ता संजय कुमार ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें