ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराVIDEO: आगरा में बना भारत का सबसे लंबा पिज्जा!

VIDEO: आगरा में बना भारत का सबसे लंबा पिज्जा!

ताजमहल के शहर आगरा में 70 फुट लंबा पिज्जा बना डाला गया। दावा है कि ये भारत का सबसे लंबा पिज्जा है। इसे बनाने वालों ने इससे पहले आगरा का सबसे लंबा केक भी बनाया था। कोर्टयार्ड बाय मैरियट ने...

VIDEO: आगरा में बना भारत का सबसे लंबा पिज्जा!
आगरा,हिन्दुस्तान संवादWed, 19 Jul 2017 04:03 PM
ऐप पर पढ़ें

ताजमहल के शहर आगरा में 70 फुट लंबा पिज्जा बना डाला गया। दावा है कि ये भारत का सबसे लंबा पिज्जा है। इसे बनाने वालों ने इससे पहले आगरा का सबसे लंबा केक भी बनाया था।

कोर्टयार्ड बाय मैरियट ने  सबसे लंबा पिज्जा बनाने का ये दावा किया है। इस पिज्जा को तैयार करने में दर्जनों शेफ ने घंटों मेहनत की और इसे तैयार करने में 60 किलो आटा, 25 किलो पनीर, 20 किलो सॉस और कई बेहतरीन स्वाद वाली सब्जियों का इस्तेमाल किया गया है। इस आयोजन के बाद पिज्जा को आगरा के रेयज ऑफ जॉय के बच्चों में बांट दिया गया, जो होटल से जुड़ा एनजीओ है। 

इस दौरान होटल के जनरल मैनेजर अभिषेक सहाय ने कहा कि हम इस रिकॉर्ड से बेहद उत्साहित हैं। होटल में अगले 10 दिनों के लिए पिज्जा डेल फोर्नो फेस्टिवल की भी शुरुआत की जा रही है। यह पूरी दुनिया में लोगों के पिज्जा के प्रति प्यार का उत्सव है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें