ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराआगरा में सीवर चैंबर में गैस बनने से कर्मचारी की मौत, एक बेहोश-वीडियो देखें

आगरा में सीवर चैंबर में गैस बनने से कर्मचारी की मौत, एक बेहोश-वीडियो देखें

थाना सदर के देवरी रोड से उर्खरा को जाने वाले मार्ग पर सोमवार सुबह हादसा हो गया। सीवर से घरों में कनेक्टिंग चैंबर बनाने का काम कर रहे कर्मचारी चैंबर में घुसे, तभी अचानक उसमें गैस बन गई। एक कर्मचारी की...

आगरा में सीवर चैंबर में गैस बनने से कर्मचारी की मौत, एक बेहोश-वीडियो देखें
हिन्दुस्तान टीम,आगराMon, 21 Aug 2017 01:42 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना सदर के देवरी रोड से उर्खरा को जाने वाले मार्ग पर सोमवार सुबह हादसा हो गया। सीवर से घरों में कनेक्टिंग चैंबर बनाने का काम कर रहे कर्मचारी चैंबर में घुसे, तभी अचानक उसमें गैस बन गई। एक कर्मचारी की मौत हो गई, उसे बचाने को उतरा कर्मचारी बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को एसएन पहुंचाया। उर्खरा मार्ग पर घरों में सीवर कनेक्टिंग चैंबर का कार्य चल रहा है। मुख्य सीवर लाइन से कनेक्टिंग चैंबर बनाए गए थे। यहां जल संस्थान के ठेकेदार का स्टाफ काम कर रहा था। सुबह तकरीबन 11 बजे एक चैंबर में अचानक गैस बन गई। उसमें काम कर रहा कर्मचारी चीखने लगा। उसे बचाने को साथी कर्मचारी नीचे उतरा, मगर तब तक उसकी दम घुटने से मौत हो गई, जबकि साथी बेहोश हो गया। जानकारी पर लेबर ने हल्ला मचा दिया। सूचना पुलिस और फायर कंट्रोल रूम को दी गई। बताते हैं कि किसी का फोन नहीं उठा तो स्थानीय लोगों ने ही उन्हें बाहर निकाला। दोनों को एसएन पहुंचाया। एक कर्मचारी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। बाद में जल संस्थान के अधिकारी व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारी के परिजनों ने हंगामा किया। भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया था। बाइक से कर्मचारियों को लेकर पहुंचे लोग बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पर पुलिस और प्रशासन के कंट्रोल रूम में फोन लगाया था, मगर काफी देर तक कोई मदद नहीं मिली। लोगों ने खुद ही दोनों को निकालकर बाइक पर रखकर एसएन इमरजेंसी तक पहुंचाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें