ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरानिकाय चुनाव के लिए एक्शन मोड में आओ

निकाय चुनाव के लिए एक्शन मोड में आओ

स्थानीय निकाय के चुनाव में भाजपा पूरा दमखम दिखाएगी। इसके लिए स्थानीय समीकरणों के हिसाब से मजबूत रणनीति बनानी है। बूथ प्रबंधन पर खास ध्यान देना है। यह तमाम बातें शुक्रवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल...

निकाय चुनाव के लिए एक्शन मोड में आओ
हिन्दुस्तान टीम,आगराSat, 09 Sep 2017 03:07 AM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय निकाय के चुनाव में भाजपा पूरा दमखम दिखाएगी। इसके लिए स्थानीय समीकरणों के हिसाब से मजबूत रणनीति बनानी है। बूथ प्रबंधन पर खास ध्यान देना है। यह तमाम बातें शुक्रवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विलास में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहीं। उन्होंने पार्टीजनों का आह्वान किया कि स्थानीय निकाय निकट हैं, एक्शन मोड में आ जाओ। दो सत्रों में आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय निकाय और सहकारिता के चुनावों की तैयारी पर ही जोर रहा। प्रदेश महामंत्री संगठन ने आगाह किया कि इन चुनावों को हल्के में न लें। इससे पूर्व उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पहले सत्र में उन्होंने वार्डों को पहले मजबूती के क्रम में ए, बी, सी, डी ग्रेड में बांट लें। प्रत्येक वार्ड की भौगौलिक और जातिगत स्थिति के हिसाब से वहां के लिए रणनीति बनाएं। कमजोर वार्डों पर दोगुनी मेहनत करें। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाएं। जिस नेता या कार्यकर्ता का जिस इलाके में प्रभाव हो, उसे वहीं का दायित्व सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि आज आप सबसे मजबूत स्थिति में हैं लेकिन फिर भी कोई कसर नहीं छोड़नी। गांवों में दिखानी है धमक दूसरे सत्र में सुनील बंसल ने सहकारिता चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। कहा कि पहले इन चुनावों में पार्टी की स्थिति कमजोर रही थी। तब प्रदेश में दूसरी सरकार थी और उनका कब्जा था। इस बार कोई कमी नहीं छोड़नी। गांव-गांव में मजबूती से उपस्थिति दर्ज करानी है। सहकारिता के चुनाव में जीत का परचम फहराना है। तैयारी के दौरान लोकल समीकरणों का पूरा ध्यान रखें। यह चुनाव बहुत चुनौतीपूर्ण है। इसे हल्के में न लें। इनकी रही मौजूदगी क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता एडवोकेट, महामंत्री गामा दुबे, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, जिला महामंत्री सत्यदेव दुबे, प्रशांत पौनियां, सुरेंद्र गुप्ता एडवोकेट, डा. अखिलेश चौहान, शरद चौहान आदि मौजूद रहे। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अनिल चौधरी ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें