पार्टी: राष्ट्रीय लोकदल
उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल पश्चिमी क्षेत्र में काफी प्रभावशाली माना जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष हैं।
2002 में बसपा की सरकार में रालोद के दो विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। वहीं 2003 से 2007 तक, पार्टी के उत्तर प्रदेश सरकार में छह मंत्री बने।
2004 के लोकसभा चुनाव में रालोद समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा। रालोद ने उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग जहां पर पारंपरिक रूप से जाटों का वर्चस्व बहुत ज्यादा है वहां से चुनाव लड़ा, जिसके फलस्वरूप रालोद ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की।
2009 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में रालोद ने भाजपा के साथ गठबंधन में सात सीटों पर चुनाव लड़ा, जहां पांच सीटों पर इसने जीत हासिल की।
12 दिसम्बर 2011 को रालोद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA)में शामिल हो गया। रालोद ने संप्रग के साथ एक व्यवस्था के अनुसार 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में आठ सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन किसी भी सीट पर उसने जीत दर्ज नहीं की।
छह बार लोकसभा सदस्य रहे चौधरी अजित सिंह पिछले बार हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के सत्यपाल सिंह से चुनाव हार गए। वहीं उनके बेटे जयंत चौधरी मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव हार गए। फिलहाल रालोद उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी रानीतिक गोटी फीट करने में जुटी हुई है।
चुनाव चिह्नः हैंडपंप
प्रमुख चेहरेः
चौधरी अजित सिंह
जयंत चौधरी
पार्टी खबर
पार्टी को जाने
चुनावी समीक्षा
- त्वरित टिप्पणी: चुनाव सिर्फ प्रचार के बुखार से नहीं जीते जाते बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को फिलहाल किसी बड़े बदलाव की शुरुआत मानना शायद गलत होगा। तत्काल तो कुछ भी नहीं बदलने वाला।
- विश्लेषण: दो विकास पुरुषों पर लगा दांव बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। रविवार को साफ हो जाएगा कि सत्ता में बदलाव होगा या राज्य के 34वें मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार की कमान संभालेंगे।