पार्टी: कांग्रेस कांग्रेस आजाद भारत की सबसे पुरानी पार्टी है। यह राष्ट्रीय पार्टी होने के साथ उत्तराखंड की भी महत्वपूर्ण पार्टी रही है। इतिहास की बात करें तो सन 1899 में लखनऊ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कन्वेंशन राज्य समितियों की स्थापना के लिए रास्ता बनाया गया। कांग्रेस की स्थापना 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में 28 दिसम्बर 1885 को बॉम्बे के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में हुई थी। इसके संस्थापक महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) ए. ओ. ह्यूम थे जिन्होंने कलकत्ता के व्योमेश चन्द्र बनर्जी को अध्यक्ष नियुक्त किया था। कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2012 में 30 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद पार्टी ने विजय बहुगुणा को मुख्यमंत्री बनाया था। हालांकि, एक फरवरी 2014 को विजय बहुगुणा की जगह हरीश रावत ने ले ली थी। उत्तराखंड कांग्रेस के कुछ प्रमुख नेता हरीश रावत किशोर उपाध्याय इंदिरा हदयेश चुनाव चिह्नः हाथ का पंजा राष्ट्रीय अध्यक्षः सोनिया गांधी राष्ट्रीय उपाध्यक्षः राहुल गांधी कांग्रेस उत्तराखंड अध्यक्षः किशोर उपाध्याय मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारः हरीश रावत
पार्टी को जाने
चुनावी समीक्षा
- अब भी मुख्यधारा से दूर हैं UP के दलितः वरुण गांधी छुआछूत का पारंपरिक दोष आज भी हमारे समाज में कायम है। अब भी इसकी जडे़ं गहरी हैं। अलग-अलग श्रेणियों व पायदानों के बहाने समाज के लाखों लोगों को उन कामों में रमने को मजबूर किया गया।
- वाम दलों के पास यूपी के मध्यम वर्ग लायक कोई ब्लू प्रिंट नहीं आजादी के बाद यूपी में पैदा हुए मध्यवर्ग की प्रकृति और उसकी राजनीतिक-बौद्धिक-पेशेवर क्षमताओं को समझने व उनके अनुकूल अपने क्रांतिकारी औजारों को निर्मित करने में वाम पूरी तरह असमर्थ रहा है।