नाम: भुवन चंद्र खंडूरी पार्टी नाम: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का जन्म 1 अक्टूबर, 1934 को देहरादून में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय, पुणे के कॉलेज ऑफ मिलिट्री, इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियर्स आदि से की है। सेनानिवृत्त होने के बाद भुवन चंद्र खंडूरी ने राजनीति में कदम रखा। वे गढ़वाल जिले से जीतकर साल 1991 में पहली बार लोकसभा पहुंचे थे। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में राज्य मंत्री भी बनाए गए। इसके बाद 2003 में कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया। साल 2007 में भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव पूर्ण बहुमत से जीता। इसके बाद पार्टी ने बीसी खंडूरी को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद 2009 लोकसभा चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा न होने के कारण इस्तीफा भी दे दिया। फिर बाद में वापस 2011 में रमेश पोखरियाल निशंक की जगह मुख्यमंत्री बनया गया।पार्टी खबर
<< 1 >>
पार्टी को जाने
चुनावी समीक्षा
- अब भी मुख्यधारा से दूर हैं UP के दलितः वरुण गांधी छुआछूत का पारंपरिक दोष आज भी हमारे समाज में कायम है। अब भी इसकी जडे़ं गहरी हैं। अलग-अलग श्रेणियों व पायदानों के बहाने समाज के लाखों लोगों को उन कामों में रमने को मजबूर किया गया।
- वाम दलों के पास यूपी के मध्यम वर्ग लायक कोई ब्लू प्रिंट नहीं आजादी के बाद यूपी में पैदा हुए मध्यवर्ग की प्रकृति और उसकी राजनीतिक-बौद्धिक-पेशेवर क्षमताओं को समझने व उनके अनुकूल अपने क्रांतिकारी औजारों को निर्मित करने में वाम पूरी तरह असमर्थ रहा है।