OMG! सानिया के साथ शोएब ने शेयर की फोटो, लोगों ने दिए ऐसे कमेंट्स...
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। लंदन में शोएब-सानिया के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान भी अपनी मंगेतर बॉलीवुड स्टार सागरिका घाटके के साथ लंदन में ही हैं।...
सानिया और शोएब की फोटो पर मचा बवाल
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। लंदन में शोएब-सानिया के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान भी अपनी मंगेतर बॉलीवुड स्टार सागरिका घाटके के साथ लंदन में ही हैं। शोएब ने सानिया के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसको लेकर लोग उन्हें इस्लाम की पाठ पढ़ाने लगे।
शोएब ने इंस्टाग्राम पर सानिया के साथ फोटो शेयर की। इस फोटो में सानिया ने ट्राउज़र, पिंक टॉप और ब्लैक श्रग पहन रखा है। इस फोटो को देखकर कई लोगों ने इस कपल की जमकर तारीफ की तो कुछ ऐसे भी लोग रहे जिन्होंने दोनों को जमकर कोसा।
SHAME! कोलकाता में क्रिकेटर मोहम्मद शमी के घर पर हमला, तीन लोग हुए गिरफ्तार
जबरदस्त: पंड्या ने बदला लुक -तस्वीर हुई वायरल, फैन्स ने किया वाह-वाह!
एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट में लिखा, 'मुस्लिम? बिल्कुल नहीं, आप दोनों को देखकर शर्म आती है...'
आगे की स्लाइड में देखें किस फोटो पर मचा बवाल...
इस फोटो पर मचा बवाल
शोएब ने लंदन से दो फोटो शेयर की, एक में वो अकेले हैं और दूसरी फोटो में उनके साथ सानिया भी हैं। पहली फोटो का कैप्शन उन्होंने लिखा, 'खाली रोड हो और पोज ना हो?' इसके बाद सानिया के साथ फोटो में उन्होंने कुछ कैप्शन नहीं डाला।
आगे की स्लाइड में देखें किस तरह के कमेंट आए और लंदन में जब जहीर और सागरिका के साथ दिखे शोएब और सानिया...
लंदन में स्टार्स मना रहे हैं छुट्टियां
सागरिका ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें कई स्टार्स एकसाथ नजर आ रहे हैं। इनमें शोएब मलिक, सानिया मिर्जा, आशीष नेहरा, हरमन बवेजा जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं।