फोटो गैलरी

Hindi News खेलU-17 WORLD CUP:ऐज कंट्रोवर्सी ने नाइजीरिया का खिताबी हैट्रिक लगाने का सपना तोड़ा

U-17 WORLD CUP:ऐज कंट्रोवर्सी ने नाइजीरिया का खिताबी हैट्रिक लगाने का सपना तोड़ा

फीफा अंडर-17 विश्व कप में इस बार पिछले दो बार (2013 और 2015) की चैंपियन नाइजीरिया की काफी कमी खलेगी। इस टूर्नामेंट को सर्वाधिक पांच बार जीतने वाली नाइजीरिया की टीम ओवरएज (ज्यादा उम्र) विवाद में फंसने...

U-17 WORLD CUP:ऐज कंट्रोवर्सी ने नाइजीरिया का खिताबी हैट्रिक लगाने का सपना तोड़ा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 26 Sep 2017 03:57 PM
ऐप पर पढ़ें

फीफा अंडर-17 विश्व कप में इस बार पिछले दो बार (2013 और 2015) की चैंपियन नाइजीरिया की काफी कमी खलेगी। इस टूर्नामेंट को सर्वाधिक पांच बार जीतने वाली नाइजीरिया की टीम ओवरएज (ज्यादा उम्र) विवाद में फंसने के कारण इस बार क्वालिफाई ही नहीं कर सकी। नाइजीरिया की अनुपस्थिति में तीन बार की चैंपियन ब्राजील के पास विश्व कप में खिताबी सूखा खत्म करने का मौका होगा।

FIFA U-17 विश्व कप से निकले स्टार फुटबॉलरों ने दुनियाभर में मचाई धूम

उम्र छिपाने पर फंसे: ज्यादातर खिलाड़ियों के उम्र विवाद में फंसने के कारण नाइजीरिया का सपना विश्व कप में हैट्रिक लगाने का टूट गया। पिछले साल अगस्त में नाइजीरिया अंडर-17 के 26 खिलाड़ी ओवरएज में दोषी पाए गए थे। यह डोप टेस्ट अफ्रीकन कप में नाइजर की टीम के खिलाफ होने वाले मैच से पहले हुआ था। नाइजीरिया की टीम को अमान्य घोषित कर दिया गया। इससे नाइजर को पहली बार विश्व कप में खेलने का मौका मिल गया। 

पहले भी ऐसा ही विवाद: यह पहली बार नहीं है जब नाइजीरिया की टीम इस तरह के विवाद में फंसी है। इससे पहले 2013 अंडर-17 विश्व कप से पहले भी उसके कई खिलाड़ी उम्र संबंधी डोप टेस्ट में पकड़े गए थे। 

धमाकेदार आगाज: नाइजीरिया ने पहली बार चीन में 1985 में खेले गए विश्व कप में शिरकत की थी। इस अफ्रीकी देश ने धमाकेदार आगाज किया था और पहली बार में ही विश्व चैंपियन का खिताब जीत लिया था। 1987 में कनाडा में खेले गए विश्व कप में भी नाइजीरिया की धूम रही और उसने फाइनल में जगह बनाई। हालांकि इस बार वह चूक गई और उसे सोवियत यूनियन के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

ब्राजील का दावा: नाइजीरिया के बाद सर्वाधिक तीन बार खिताब जीतने का कारनामा ब्राजील ने किया है। पर, पिछले 13 सालों से वह एकबार भी खिताब नहीं जीत सकी है। आखिरी बार ब्राजील ने पेरू में खेले गए 2005 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन तब उसे मैक्सिको के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ब्राजील आखिरी बार फिनलैंड में खेले गए 2003 विश्व कप में चैंपियन बना था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें