फोटो गैलरी

Hindi News खेलइंडोनेशिया ओपन: श्रीकांत फाइनल में, प्रणय का सफर सेमीफाइनल में थमा

इंडोनेशिया ओपन: श्रीकांत फाइनल में, प्रणय का सफर सेमीफाइनल में थमा

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कोरिया के सोन वान हो को हराकर इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर के फाइनल में जगह बनाई। इंडोनेशिया ओपन सीरीज में ईनामी राशी 1000000...

इंडोनेशिया ओपन: श्रीकांत फाइनल में, प्रणय का सफर सेमीफाइनल में थमा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,जकार्ताSat, 17 Jun 2017 06:52 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कोरिया के सोन वान हो को हराकर इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर के फाइनल में जगह बनाई। इंडोनेशिया ओपन सीरीज में ईनामी राशी 1000000 डालर है।

गुंटूर के 24 साल के श्रीकांत ने एक घंटा और 12 मिनट चले मुकाबले में 21-15 18-21 24-22 से जीत दर्ज की।
      
सोन के खिलाफ श्रीकांत का जीत-हार का रिकॉर्ड 2-4 है। उन्होंने कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ पिछले चार मुकाबले गंवाए हैं लेकिन आज जकार्ता कन्वेंशन सेंटर में भारतीय खिलाड़ी अहम अंक जीतकर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा।
      
दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत कल होने वाले फाइनल में जापान के क्वालीफायर काजुमासा सकाई से भिड़ेंगे। श्रीकांत ने चौथी बार सुपर सीरीज फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले वह अप्रैल में सिंगापुर में फाइनल में पहुंचे थे जबकि 2014 में चीन ओपन और 2015 में इंडिया ओपन का खिताब जीता था।

इससे पहले एचएस प्रणय को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद सकाई के खिलाफ एक अन्य सेमीफाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा। पिछले दो दिन में ओलंपिक रजत पदक विजेता ली चोंग वेई और स्वर्ण पदक विजेता चेन लोंग को हराने वाले दुनिया के 25वे नंबर के खिलाड़ी प्रणय को पांच मैच प्वाइंट मिले लेकिन वे इनका फायदा उठाने में नाकाम रहे और अंतत: उन्हें 77 मिनट में 21-17, 26-28, 18-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

प्रणय का सफर सेमीफाइनल में थमा 

जाइंट किलर एच एस प्रणय के सुनहरे अभियान का आज अंत हो गया जब वह इंडोनेशिया सुपर सीरिज प्रीमियर बैडमिंटन टूनार्मेंट के सेमीफाइनल में जापान के काजूमासा सकाइ से हारकर बाहर हो गए। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें