फोटो गैलरी

Hindi News खेलPro Kabaddi: डिफेंसिव खेल के दम पर जीती हरियाणा, इस वजह से हारी मुम्बा

Pro Kabaddi: डिफेंसिव खेल के दम पर जीती हरियाणा, इस वजह से हारी मुम्बा

प्रो कबड्डी लीग में बुधवार को हरियाणा स्टीलर्स ने यू-मुम्बा को 11 पॉइंट के अंतर से हराया। चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हरियाणा ने 41-30 से जीत हासिल की। इस मैच में...

Pro Kabaddi: डिफेंसिव खेल के दम पर जीती हरियाणा, इस वजह से हारी मुम्बा
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानWed, 04 Oct 2017 10:01 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रो कबड्डी लीग में बुधवार को हरियाणा स्टीलर्स ने यू-मुम्बा को 11 पॉइंट के अंतर से हराया। चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हरियाणा ने 41-30 से जीत हासिल की। इस मैच में हरियाणा के खिलाड़ियों ने डिफेंसिव खेल दिखाया।  

पहले हाफ के शुरुआती कुछ मिनटों में मुकाबला बराबरी पर रहा, लेकिन फिर हरियाणा ने बढ़त हासिल की और इससे मुम्बा पर दबाव बढ़ता गया, जो कि हार का कारण बना। खेल के 5वें मिनट में स्कोर 3-3 से बराबर था। श्रीकांत जाधव की रेड को असफल करते हुए हरियाणा आगे निकल गई। उसने 10वें मिनट तक 8-6 की बढ़त ले ली थी।

यहां मुम्बा ने वापसी की और हरियाणा के मुख्य खिलाड़ी वजीर सिंह को बाहर कर तीन अंक लेते हुए 10-8 की बढ़त ले ली, लेकिन हरियाणा ने दीपक कुमार दहिया और विकास खंडोला के दम पर एक बार फिर मुम्बा को पीछे छोड़ दिया और 14वें मिनट में 14-10 से आगे हो गई। 

हॉकी लीग: इंडिया ए का दमदार प्रदर्शन, अगले दौर में पहुंची टीम

पहले हाफ की समाप्ति तक उसने 22-16 की बढ़त ले ली थी। दूसरे हाफ में हरियाणा ने मुम्बा को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और उसे हमेशा से दबाव में रखा। मुम्बा काफी कोशिशों के बाद भी हरियाणा को पीछे नहीं कर पाई। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें