फोटो गैलरी

Hindi News खेल अन्य खेलमहिला हॉकी : न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में रानी संभालेंगी भारत की कमान

महिला हॉकी : न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में रानी संभालेंगी भारत की कमान

न्यूजीलैंड के साथ होने वाली पांच मैचों की अभ्यास सीरीज के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान रानी रामपाल को सौंपी गई है। हॉकी इंडिया (एचआई) ने गुरुवार को न्यूजीलैंड दौरे के लिए 20 सदस्यीय सीनियर महिला...

महिला हॉकी : न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में रानी संभालेंगी भारत की कमान
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 05 May 2017 10:24 AM
ऐप पर पढ़ें

न्यूजीलैंड के साथ होने वाली पांच मैचों की अभ्यास सीरीज के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान रानी रामपाल को सौंपी गई है। हॉकी इंडिया (एचआई) ने गुरुवार को न्यूजीलैंड दौरे के लिए 20 सदस्यीय सीनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है।

इस दौरे की शुरुआत 14 मई से हो रही है, जिसके दौरान भारतीय टीम मिडलैंड्स में पांच अभ्यास मैचों की श्रृंखला खेलेगी। चोटिल होने के कारण आठ माह तक स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद वापसी कर रहीं सुशीला चानू पुखरम्बाम को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौपीं गई है।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए इस 20 सदस्यीय टीम में युवा खिलाड़ी भी हैं और अनुभवी खिलाड़ी भी। इनमें दीप ग्रेस एक्का, उदिता, सुनीता लाकड़ा, नमिता टोप्पो, सुशीला चानू और गुरकीत कौर शामिल हैं।

गोलकीपर की जिम्मेदारी सविता को सौंपी गई है। उन्होंने महिला विश्व हॉकी लीग राउंड-2 में शानदार प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें टूनार्मेंट की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के पुरस्कार से भी नवाजा गया था। इस टीम में सविता के अलावा रजनी एतिमापुर् को वैकल्पिक गोलकीपर के रूप में शामिल किया गया है।

महिला हॉकी टीम के नवनियुक्त कोच शुअर्ड मरेन ने कहा, 'सीनियर महिला हॉकी टीम ने अच्छे प्रदर्शन के साथ इस सत्र की शानदार शुरुआत की है। उन्होंने साल की शुरुआत बेलारूस के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला जीतने के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने चिली को मात देकर महिला विश्व हॉकी लीग में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।'

कोच ने कहा कि टीम का लक्ष्य न्यूजीलैंड दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करना है। इस दौरे से टीम को जून में होने वाले टूनार्मेंट की तैयारी हेतु काफी मदद मिलेगी।

टीम-

गोलकीपर: रजनी एतिमापुर्, सविता

डिफेंडर: दीप ग्रेस एक्का, उदिता, सुनीता लाकड़ा, गुरजीत कौर, सुशीला चानू पुखरम्बम (उप-कप्तान), नमिता टोप्पो।

मिडफील्डर: रितु रानी, लिलिमा मिंज, नवजोत कौर, मोनिका, रेणुका यादव, निक्की प्रधान, रीना खोकर।

फॉरवर्ड: रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, प्रीति दुबे, सोनिका, अनुपा बारला
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें