हॉकी खबरें

indian women hockey team

IND vs CHN Women's Hockey World Cup 2022: भारत ने चीन को 1-1 पर रोका, वंदना कटारिया ने ठोका गोल

महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने चीन के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ खेला। चीन की ओर से जेनग जीआली ने मैच का पहला गोल दूसरे क्वार्टर में ठोका। वहीं भारत की एकमात्र स्कोरर वंदना कटारिया रहीं।

Tue, 05 Jul 2022 10:02 PM
women s hockey world cup 2022  india hold england in 1-1 draw

महिला हॉकी विश्व कप: कड़े मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 1-1 से ड्रॉ पर रोका

इंग्लैंड को नौवें मिनट में इसाबेला पेटर ने बढ़त दिलाई लेकिन वंदना कटारिया ने 28वें मिनट में भारत को बराबरी दिला दी। पहले दो क्वार्टर में दोनों टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी।

Sun, 03 Jul 2022 11:17 PM
gurjant singh

कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी कर रही भारतीय हॉकी टीम में कोरोना का विस्फोट, कोच रीड सहित 5 सदस्य कोविड पॉजिटिव

हॉकी इंडिया ने किसी का नाम लिए बिना मीडिया विज्ञप्ति में कहा है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम के दो खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के तीन सदस्य कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

Thu, 30 Jun 2022 02:23 PM
varinder singh

ओलंपिक और वर्ल्ड कप मेडलिस्ट भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे वरिंदर सिंह का निधन

भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह अब हमारे बीच में नहीं रहे। हॉकी इंडिया ने उनके निधन की खबर ट्विटर के जरिए फैन्स से शेयर की। ओलंपिक में ब्रोन्ज मेडलिस्ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं वरिंदर सिंह।

Tue, 28 Jun 2022 01:01 PM
sandeep singh

संदीप सिंह बोले- टीम में ड्रैग फ्लिकरों के बढ़ने से मिला भारत को फायदा

एक समय था भारतीय हॉकी टीम में ड्रैग फ्लिक मारना कम ही खिलाड़ियों को आता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इस शॉट में महारत हासिल कर चुके हैं।

Mon, 27 Jun 2022 04:28 PM
rani rampal

भारत को बड़ा झटका, ओलंपिक कैप्टन रानी रामपाल को अनफिट होने के कारण नहीं मिली भारतीय महिला विश्व कप टीम में जगह

हॉकी इंडिया ने मंगलवार को महिला हॉकी विश्व कप के लिये गोलकीपर सविता की कप्तानी में 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। रानी रामपाल को महिला विश्व हॉकी टीम से बाहर कर दिया गया है।

Wed, 22 Jun 2022 07:07 AM
hockey  indian team celebrate after winning against russia by 10-0 during the fih men series finals

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए मेंस हॉकी टीम का ऐलान, मनप्रीत की कप्तान के रूप में वापसी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए भारतीय टीम को पूल बी में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ रखा गया है। दो बार की पूर्व रजत पदक विजेता भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 31 जुलाई को घाना के खिलाफ करेगी।

Mon, 20 Jun 2022 06:04 PM

एफआईएच प्रो लीग: भारतीय महिला टीम ने ओलंपिक मेडलिस्ट अर्जेंटीना को हराकर किया उलटफेर

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग के 'डबल लेग' मुकाबले के पहले मैच में 3-3 से स्कोर बराबर रहने के बाद शूटआउट में ओलंपिक मेडलिस्ट रजत पदक विजेता अर्जेंटीना को 2-1 से हराकर उलटफेर किया।

Sat, 18 Jun 2022 09:03 PM
indian mens hockey team vs olympic champion belgium

भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक चैम्पियन बेल्जियम को हराया, श्रीजेश ने पेनल्टी स्ट्रोक बचाया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एंटवर्प में एफआईएच प्रो लीग के पहले मैच में ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम को शूट आउट में 5-4 से हराया। मैच के दौरान गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने कई गोल बचाये

Sat, 11 Jun 2022 11:12 PM
indian men s hockey team

FIH Hockey 5s: पोलैंड को धूल चटा भारत का खिताब पर कब्जा, पाकिस्तान फाइनल में पहुंचने से चूका

भारतीय मेंस हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी फाइव्स में जबर्दस्त खेल दिखाते हुए खिताब पर कब्जा जमा लिया है। इस टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए भारतीय टीम फाइनल में पहुंची और खिताब अपने नाम किया।

Mon, 06 Jun 2022 06:30 AM
korea lift the hockey asia cup 2022

कोरिया ने रिकॉर्ड पांचवीं बार जीता हॉकी एशिया कप का खिताब, भारत को मिला कांस्य पदक

कोरिया की टीम ने रिकॉर्ड पांचवीं बार हॉकी एशिया कप का खिताब जीता है। हॉकी एशिया कप 2022 के फाइनल में कोरिया की टीम ने मलेशिया को हराकर खिताब अपने नाम किया है। भारत ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

Thu, 02 Jun 2022 09:03 AM

Asia Cup Hockey: राजकुमार पाल ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल, मेंस हॉकी टीम ने जापान को 1-0 से दी मात

भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जापान को 1-0 से हराकर एशिया कप 2022 का ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। मलेशिया के जकार्ता में खेले गए मैच में भारतीय टीम के लिए राजकुमार पाल ने छठे मिनट में एकमात्र गोल किया।

Wed, 01 Jun 2022 04:46 PM

Asia Cup Hockey: एशिया कप में भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जापान को हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल

अंतिम मिनट में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जापान को 1-0 से हराकर एशिया कप में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। भारत के लिए एकमात्र गोल राकुमार पाल ने छठे मिनट में किया।

Wed, 01 Jun 2022 04:12 PM
india hockey team

India vs South Korea Asia Cup Hockey 2022: फाइनल की रेस से बाहर हुआ भारत, कांस्य पदक के लिए जापान से होगा मुकाबला

India vs South Korea Asia Cup Hockey 2022: एशिया कप के सुपर चार के आखिरी मुकाबले में मंगलवार को कोरिया के साथ 4-4 का ड्रॉ खेलने के बाद भारतीय हॉकी टीम फाइनल की होड़ से बाहर हो गयी।

Tue, 31 May 2022 07:37 PM
india vs south korea

Asia Cup Hockey Live: भारत-कोरिया के बीच ड्रॉ हुआ मुकाबला, जापान से होगी ब्रॉन्ज मेडल के लिए भिड़ंत

Asia Cup Hockey 2022: भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सुपर 4 का आखिरी मुकाबला 4-4 के साथ ड्रॉ पर खत्म हुआ। कोरिया ने फाइनल में जगह बना ली है, जबकि भारत ब्रॉन्ज मेडल के लिए जापान से भिड़ेगा।

Tue, 31 May 2022 07:11 PM
hockey india hi twitter

Hockey Asia Cup 2022: भारत के सामने कोरिया, फाइनल का टिकट कटाने के लिए चाहिए जीत

Hockey Asia Cup 2022: भारत के सामने कोरिया की टीम होगी और ये मुकाबला टीम इंडिया की नजर से करो या मरो का होगा, क्योंकि फाइनल का टिकट कटाने के लिए भारत की हॉकी टीम को मुकाबले में जीत चाहिए। 

Tue, 31 May 2022 12:21 PM

Asia Cup Hockey 2022: भारत ने 0-2 से पिछड़ने के बाद एशिया कप के सुपर 4 में मलेशिया को ड्रॉ पर रोका

डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने एशिया कप 2022 के सुपर 4 के अपने दूसरे मुकाबले में रविवार को मलेशिया को 3-3 से ड्रॉ पर रोक दिया। मुकाबला ड्रॉ होने के बाद भारत के पास फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम है।

Sun, 29 May 2022 07:59 PM
savita

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने कहा- एशियाई खेलों के स्थगित होने से ट्रेनिंग के लिए मिलेगा एक्स्ट्रा टाइम

एशियाई खेल 2022 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता का मानना है कि इससे टीम को ट्रेनिंग के लिए एक्स्ट्रा समय मिलेगा, जो फायदेमंद होगा।

Fri, 27 May 2022 02:58 PM
india vs indonesia

Asia Cup 2022: भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराकर सुपर 4 के लिए किया क्वालीफाई, पाकिस्तान हुआ टूर्नामेंट से बाहर

भारत की युवा पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को इंडोनेशिया को 16-0 से हराकर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सुपर चार चरण के लिए क्वालीफाई किया।

Thu, 26 May 2022 07:47 PM
ind vs pak asia cup hockey 2022

IND vs PAK Asia Cup Hockey 2022: जीत से चूका भारत, पाकिस्तान ने 59वें मिनट में गोल कर की बराबरी, फुलटाइम के बाद 1-1 रहा स्कोर

एशिया कप 2022 का आगाज भारत ने पाकिस्तान के साथ पहला मुकाबला खेलकर किया। यह मैच ड्रॉ रहा। भारत ने 8वें मिनट में गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई थी, मगर 59वें मिनट में पाकिस्तान ने गोल कर भारत की बराबरी की।

Mon, 23 May 2022 07:27 PM