दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे जापानी पीएम शिंजो अबे
दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे जापानी पीएम शिंजो अबे
VikasNarendra Modi, Shinzo Abe pay tributes to Mahatma Gandhi at Sabarmati Ashram
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे और उनकी पत्नी एकी अबे ने पीएम मोदी के साथ साबरमति आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजली दी। इसके बाद दोनों प्रधानमंत्री साबरमति रिवर फ्रंट पहुंचे। इस भव्य रोड शो में दोनों नेताओं को 28 स्थानों पर सांस्कृतिक झांकियां दिखाई गईं। 28 अलग-अलग राज्यों के नर्तकों ने पारंपरिक वेश भूषा में अपनी कला का प्रदर्शन किया। रोड शो साबरमती रिवरफ्रंट पर खत्म हुआ।
संबंधित फोटो गैलरी
Narendra Modi, Shinzo Abe pay tributes to Mahatma Gandhi at Sabarmati Ashram
दोनो नेता शाम सवा 6 बजे यहां वास्तुकला का बेजोड़ नमूना माने जाने वाले पुराने शहर स्थित सीदी सैयद की मजार पर जाएंगे और अगासिये रेस्त्रां में रात का भोजन करेंगे। इस दौरान करीब एक 100 तरह के व्यंजन परोसे जाएंगे। पत्नी के साथ आ रहे अबे रात्रि विश्राम वस्त्रापुर के हयात होटल में करेंगे।
Narendra Modi, Shinzo Abe pay tributes to Mahatma Gandhi at Sabarmati Ashram
14 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे दोनों साबरमती रेलवे स्टेशन के निकट एक समारोह में मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद अबे मोदी के साथ गांधीनगर में दांडी कुटीर संग्रहालय देखने जाएंगे। गांधीनगर के महात्मा मंदिर में दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की 12वीं भारत जापान वार्षिक शिखर बैठक होगी जिसमें परस्पर लाभ के कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
Narendra Modi, Shinzo Abe pay tributes to Mahatma Gandhi at Sabarmati Ashram
जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे की यात्रा के दौरान वहां की करीब 15 कंपनियां गुजरात में निवेश के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करेंगी। जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) से राज्य को इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए सस्ता ऋण भी मिलेगा। 12वें जापान-भारत वार्षिक सम्मेलन के दौरान ये समझौते होंगे।
Narendra Modi, Shinzo Abe pay tributes to Mahatma Gandhi at Sabarmati Ashram
जापान के साथ अपने संबधों को भारत काफी महत्व देता है। मैं प्रधानमंत्री शिंजो आबे का स्वागत करने को उत्सुक हूं। प्रधानमंत्री अबे और मैं 13-14 सितंबर को कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे, इन कार्यक्रमों का मकसद द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाना है।