Hindi News फोटो विदेशजापान में फिर शिंजो सरकार

जापान में फिर शिंजो सरकार

जापान में फिर शिंजो सरकार। जी, हां जापान में रविवार को हुए आम चुनाव में शिंजो आबे की पार्टी को बड़ी जीत मिली है।

Vikas
जापान में फिर शिंजो सरकार1/9

Japan elections: Shinzo Abe retains super-majority, targets N Korea after win

जापान में फिर शिंजो सरकार। जी, हां जापान में रविवार को हुए आम चुनाव में शिंजो आबे की पार्टी को बड़ी जीत मिली है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक आबे की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) वाले गठबंधन ने सुपर मेजोरिटी यानी दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। एलडीपी ने 312 सीटें हासिल की है।

जापान में फिर शिंजो सरकार2/9

Japan elections: Shinzo Abe retains super-majority, targets N Korea after win

आपको बता दें कि आबे ने विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और उत्तर कोरिया के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के लिए नया जनादेश पाने को तय समय से एक साल पहले ही चुनाव कराया।

जापान में फिर शिंजो सरकार3/9

Japan elections: Shinzo Abe retains super-majority, targets N Korea after win

इस भारी जीत के साथ दिसंबर 2012 में पदभार ग्रहण करने वाले शिंजो आबे अगले सितंबर में एलडीपी नेता के रूप में तीसरे 3 साल का कार्यकाल सुरक्षित कर लिया है। वे जापान के सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इसका अर्थ यह भी है कि उनकी "एबनिओमिक्स" वृद्धि की रणनीति जो कि हाइपर-आसान मौद्रिक नीति है इसकी संभावनाएं जारी रहेंगी।

संबंधित फोटो गैलरी

जापान में फिर शिंजो सरकार4/9

Japan elections: Shinzo Abe retains super-majority, targets N Korea after win

जापान में सुबह 7 बजे (स्थानीय समय के अनुसार) मतदान शुरू हुआ और रात 8 बजे तक चला। पश्चिमी जापान के कोचि में भूस्खलन की वजह से 20 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। तूफान के मार्ग में पड़ने वाले दक्षिणी द्वीप पर एक दिन पहले ही शनिवार को लोगों ने मतदान किया।

जापान में फिर शिंजो सरकार5/9

Japan elections: Shinzo Abe retains super-majority, targets N Korea after win

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे को उनके फिर से प्रधानमंत्री चुने जाने पर आज बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर बहुत उत्सुक हैं। आबे को कल संपन्न मध्यावधि चुनाव में अभूतपूर्व जीत हासिल हुई है। आबे के, एलडीएफ नेतृत्व वाले गठबंधन को संसद के निचले सदन में दो तिहाई बहुमत मिल गया है।

जापान में फिर शिंजो सरकार6/9

Japan elections: Shinzo Abe retains super-majority, targets N Korea after win

मोदी और आबे के बीच संबंध बहुत अच्छे हैं और पिछले 3 वर्षों में दोनों नेताओं की कई बार भेंट हुई है। गुजरात में हाल ही में आयोजित एक वार्षिक सम्मेलन में आबे ने मोदी के साथ भाग लिया था।

जापान में फिर शिंजो सरकार7/9

Japan elections: Shinzo Abe retains super-majority, targets N Korea after win

शिंजो आबे भारत के साथ संबंधों को तरजीह देते हैं। उनके कार्यकाल में भारत और जापान का संबंध मजबूत हुआ है। उनके फिर से सत्ता में आने पर इसमें और मजबूती आएगी। जापान आर्थिक और परमाणु क्षेत्र में भारत का प्रमुख सहयोगी है। उसके सहयोग से भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना शुरू की गई है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एबी ने इस परियोजना की नींव रखी थी।

जापान में फिर शिंजो सरकार8/9

Japan elections: Shinzo Abe retains super-majority, targets N Korea after win

द्विसदनीय जापानी संसद (डायट) के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के लिए 4 साल पर चुनाव होता है।m हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की कुल संख्या 465 है और बहुमत का आंकड़ा 233 है।

जापान में फिर शिंजो सरकार9/9

Japan elections: Shinzo Abe retains super-majority, targets N Korea after win

आपको बता दें कि आबे ने विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और उत्तर कोरिया के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के लिए नया जनादेश पाने को तय समय से एक साल पहले ही चुनाव कराया।

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

7

जापान में आए भूकंप का दर्द बयां करती ये तस्वीरें आपको रुला देंगीं

7

भूकंप प्रभावित तुर्की-सीरिया में कई देशों ने भेजी अपनी रेस्क्यू टीम

7

सीरिया-तुर्की में विनाशकारी भूकंप से अब तक 4 हजार से ज्यादा मौतें

8

तुर्की भूकंप: ढही इमारतें-मचा हाहाकर, तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

6

तुर्की और सीरिया में भूकंप से तबाही,जमींदोज इमारतों में जिंदगी की तलाश

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

जापान में फिर शिंजो सरकार

अगली गैलरीज