पहले टी20 में हारी टीम इंडिया
पहले टी20 में हारी टीम इंडिया
पहले टी20 में हारी टीम इंडिया
पहले टी-20 मैच में श्रीलंका की युवा टीम जोशिले अंदाज में दिखी और धौनी के धुरंधरों का अतिउत्साह उन्हें ले डूबा और ऑस्ट्रेलिया में टी20 जीतने का लय टूट गया। श्रीलंका ने भारत को 12 गेंद बाकी रहते 5 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम 18.5 ओवर में 101 रन पर ढेर हो गई। यानी पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई।
संबंधित फोटो गैलरी
पहले टी20 में हारी टीम इंडिया
इस मैच में धौनी बतौर कप्तान जो अपनी सूझबूझ और चतुराई के लिए जाने जाते हैं वो थोड़ा कमजोर दिखे। लगा जैसे कल पहली बार वो उछाल भरी पिच पर खेलने उतरे हों। पुणे अपने देश का ग्राउंड था इसलिए उन्हें इस पिच की जानकारी होना आवश्यक था और रणनीति भी उसी के आधार पर बनाई जानी चाहिए थी।
पहले टी20 में हारी टीम इंडिया
गेंदबाजी के दौरान शुरुआती 10 ओवर तक मैच पकड़ में होने के बावजूद टीम इंडिया की रणनीति फ्लॉप साबित हुई और श्रीलंकाई टीम की समझदारी से धीरे-धीरे रन बनाते गए और अंत में जीत हासिल कर ली। अंत के 5 ओवर में तो ये लगने लगा था कि अगर भारत के पास 20 रन भी और होते तो भारत मैच को अपने पक्ष में करने में सक्षम हो सकता था।