Hindi News फोटो क्रिकेटWomen World Cup: भारत ने इंग्लैंड को 35 रन से हराया

Women World Cup: भारत ने इंग्लैंड को 35 रन से हराया

Women World Cup: भारत ने इंग्लैंड को 35 रन से हराया

Vikas.sharma1
Women World Cup: भारत ने इंग्लैंड को 35 रन से हराया1/11

ICC Women’s World Cup: All-round India ‘run-out’ England to clinch 35-run win

प्लेयर ऑफ द मैच सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (90) तथा पूनम राउत (86) और कप्तान मिताली राज (71) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानिवार को मेजबान इंग्लैंड को 35 रनों से मात देते हुए टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया है।

Women World Cup: भारत ने इंग्लैंड को 35 रन से हराया2/11

ICC Women’s World Cup: All-round India ‘run-out’ England to clinch 35-run win

भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाए थे, जिसके बाद 282 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को इंग्लैंड की टीम हासिल नहीं कर पाई और 47.3 ओवरों में 246 रनों पर ढेर हो गई। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। शिखा पांडे ने भी 2 अहम विकेट हासिल किए, जबकि पूनम यादव 1 सफलता अर्जित करने में सफल रहीं। इंग्लैंड की 4 बल्लेबाज आउट हुईं। इंग्लैंड की तरफ से फ्रैन विल्सन ने सर्वाधिक 81 रन बनाए।

Women World Cup: भारत ने इंग्लैंड को 35 रन से हराया3/11

ICC Women’s World Cup: All-round India ‘run-out’ England to clinch 35-run win

चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। 33 के कुल स्कोर पर शिखा ने टैमी बेयुमोंट (14) को मंधाना के हाथों कैच कराया। शिखा ने 42 के कुल स्कोर पर सारा टेलर (22) को भी आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। इन शुरुआती झटकों से मेजबान टीम उबर भी नहीं पाई और लगातार विकेट खोती रही। 154 के स्कोर तक आते-आते उसने अपने 5 विकेट खो दिए थे। नताली स्काइवर (18) को दीप्ती शर्मा ने पवेलियन भेजा।

संबंधित फोटो गैलरी

Women World Cup: भारत ने इंग्लैंड को 35 रन से हराया4/11

ICC Women’s World Cup: All-round India ‘run-out’ England to clinch 35-run win

इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट (46) अच्छी बल्लेबाजी कर रही थीं, लेकिन रन लेने की जल्दबाजी में रन आउट हो पवेलियन लौटीं। उन्होंने 69 गेंदों में दो छक्के और एक चौका लगाया। डेनियल व्याट (9) को दीप्ति ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया।

Women World Cup: भारत ने इंग्लैंड को 35 रन से हराया5/11

ICC Women’s World Cup: All-round India ‘run-out’ England to clinch 35-run win

इसके बाद एक छोर से दमदार बल्लेबाजी कर रहीं विल्सन को कैथरीन ब्रंट (24) का साथ मिला। दोनों ने टीम की उम्मीदों के जिंदा रखा और छठे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की। यह जोड़ी अच्छी तरह से भारतीय गेंदबाजी का सामना कर रही थी, लेकिन रन लेने की जल्दबाजी में ब्रंट नॉन स्ट्राइक छोर से आगे निकल आईं और दीप्ति ने गली से सीधा थ्रो मारते हुए इस साझेदारी को तोड़ा। ब्रंट 217 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटीं।

Women World Cup: भारत ने इंग्लैंड को 35 रन से हराया6/11

ICC Women’s World Cup: All-round India ‘run-out’ England to clinch 35-run win

विल्सन भी रन आउट होकर पवेलियन लौटीं। उन्होंने अपनी पारी में 75 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए। उन्हें एकता बिष्ट ने रनआउट किया। टीम के खाते में एक रन भी नहीं जुड़ा था कि जैनी गन (9) भी रन आउट हो गईं। पूनम राउत ने डेनियल हेजेल (4) को आउट कर मेजबानों का नौवां विकेट गिराया। दीप्ती ने अन्या श्रबसोले को आउट कर इंग्लैंड की पारी का अंत किया।

Women World Cup: भारत ने इंग्लैंड को 35 रन से हराया7/11

ICC Women’s World Cup: All-round India ‘run-out’ England to clinch 35-run win

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने शानदार शुरुआत की। पारी की शुरुआत करने उतरी मंधाना और राउत ने पहले विकेट के लिए 26.5 ओवरों में 144 रन जोड़े। इस मैच में अपने वनडे करियर का छठा अर्धशतक लगाने वाली मंधाना बेहतरीन अंदाज में खेल रही थीं, लेकिन 144 के कुल योग पर वह कप्तान नाइट की गेंद पर हेजेल को आसान सा कैच थमा बैठीं। उन्होंने 72 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्के लगाए।

Women World Cup: भारत ने इंग्लैंड को 35 रन से हराया8/11

ICC Women’s World Cup: All-round India ‘run-out’ England to clinch 35-run win

मंधाना के आउट होने के बाद राउत ने कप्तान मिताली के साथ दूसरे विकेट के लिए 78 रन जोड़े और टीम को 200 के पार पहुंचाया। इस बीच, राउत ने अपने वनडे करियर का नौंवा अर्धशतक भी पूरा किया। राउत ने 134 गेंदों की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। मिताली के साथ अपनी साझेदारी को जमाने की कोशिश में लगीं राउत का विकेट 222 रन के कुल योग पर गिरा। उन्हें हेजेल की गेंद पर व्याट ने लपका। राउत ने 134 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया।

Women World Cup: भारत ने इंग्लैंड को 35 रन से हराया9/11

ICC Women’s World Cup: All-round India ‘run-out’ England to clinch 35-run win

Women World Cup: भारत ने इंग्लैंड को 35 रन से हराया10/11

ICC Women’s World Cup: All-round India ‘run-out’ England to clinch 35-run win

Women World Cup: भारत ने इंग्लैंड को 35 रन से हराया11/11

ICC Women’s World Cup: All-round India ‘run-out’ England to clinch 35-run win

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

5

ENGvPAK: दूसरे टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान का स्कोर 126-5

10

बेहद खूबसूरत हैं युजवेंद्र चहल की होने वाली दुल्हन धनश्री वर्मा- PICS

7

ENGvPAK 1st Test: बाबर आजम का अर्थशतक, पाकिस्तान का स्कोर 139/2

5

ENGvsWI: वेस्टइंडीज को 269 रनों से रौंद इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज

8

ENGvsWI: दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 113 रन से हराया

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

Women World Cup: भारत ने इंग्लैंड को 35 रन से हराया

अगली गैलरीज