Hindi News फोटो क्रिकेटहैप्पी बर्थडे गेल

हैप्पी बर्थडे गेल

हैप्पी बर्थडे गेल

हैप्पी बर्थडे गेल1/10

हैप्पी बर्थडे गेल

वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल 21 सितंबर को अपना 37वां बर्थडे मना रहे हैं। हालांकि, पार्टियों का दौर पहले ही शुरू हो चुका है। गेल पार्टीज और लग्जरी लाइफस्टाइल के शौकीन हैं। गेल एक फन लविंग इंसान भी हैं। गेल टी20 मैचों में छक्के-चौकों की बरसात कर सबका खूब मनोरंजन करते हैं। गेल टेस्ट मैच में ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं।

हैप्पी बर्थडे गेल2/10

हैप्पी बर्थडे गेल

क्रिस्टोफर हेनरी गेल को आईपीएल का लेजेंड कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा। गेल शुरू से ही आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। लेकिन उन्हें कामयाबी साल 2011-13 में रॉयल चेलेंजर्स बेंगलौर के लिए खेलते वक्त मिली जब गेल ने 43 मैचों में 2049 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 शतक भी जड़े, जिसमें पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नॉटआउट 175 रन भी शामिल हैं। क्रिस गेल ने 92 आईपीएल मैचों में 43.36 की औसत से 3426 रन बनाए हैं। वो 2009 से 2016 तक सारे सीजन में खेल चुके हैं।

हैप्पी बर्थडे गेल3/10

हैप्पी बर्थडे गेल

क्रिस गेल इंटरनेशल टी-20 मैचों का पचासा जड़ चुके हैं। टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने 50 मैचों की 47 पारियों में 35.32 की औसत से 1519 रन ठोके हैं। उनके नाम पर 2 सेंचुरी और 13 हाफसेंचुरी दर्ज हैं और 117 रन उनका बेस्ट स्कोर है।

संबंधित फोटो गैलरी

हैप्पी बर्थडे गेल4/10

हैप्पी बर्थडे गेल

गेल एक विनम्र परिवार से आते हैं। 6 बच्चों में से गेल 5वें हैं। गेल के पिता एक पुलिसकर्मी थे और उनकी मां उनके पड़ोस में स्नैक्स बेचती थीं। हालांकि, वो गरीब नहीं थे, लेकिन उनका परिवार अमीर भी नहीं था। गेल ने दी क्रिस गेल एकैडमीज नाम की चैरिटी फाउंडेशन जमैका और लंदन में शुरू की। इस चैरिटी का मकसद जमैका और लंदन के नौजवानों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और रोजगार का स्तर बेहतर करना है।

हैप्पी बर्थडे गेल5/10

हैप्पी बर्थडे गेल

भले ही क्रिस गेल का बचपन गरीबी में बीता हो लेकिन उन्होंने अपना घर किसी महल से कम नहीं बनवाया। उनके घर में 2 स्विमिंग पूल हैं, 4 गेराज, 1 होम सिनेमा, 1 बार है। यही नहीं उनके बेडरूम की सीलिंग पर शीशे लगे हैं और स्ट्रिपिंग पोल्स भी हैं।

हैप्पी बर्थडे गेल6/10

हैप्पी बर्थडे गेल

सचिन तेंदुलकर, माहिला जयावर्धने और कुमार संगकारा जैसे क्रिकेटर्स अपने करियर के चरम पर पहुंच कर एक रेस्टोरेंट जरूर खोलते हैं लेकिन क्रिस गेल ने ऐसा नहीं किया। गेल ने रेस्टोरेंट नहीं बल्कि ट्रिपल सेंचुरी बार के नाम से एक बार खोला है। बार में सीजी स्पेशल नाम की एक ड्रिंक भी मिलती है। गेल वहां खूब पार्टी करते हैं।

हैप्पी बर्थडे गेल7/10

हैप्पी बर्थडे गेल

दुनिया में बहुत कम लोग ऐसे हैं जो अपने आपको लेजेंड या वर्ल्ड बॉस के नाम से बुलाते हो और ऐसा करते हुए वो बेवकूफ भी नहीं लगते। क्रिस गेल ऐसे ही लोगों में से हैं। गेल इंस्टाग्राम की तस्वीर में #WorldBoss जरूरत लिखते हैं। यहां तक की उनका माली भी उन्हें लेजेंड बुलाता है। गेल सच में लाखों में एक क्रिकेटर हैं।

हैप्पी बर्थडे गेल8/10

हैप्पी बर्थडे गेल

क्रिस गेल बहुत कूल क्रिकेटर हैं। उन्होंने एक बार ट्वीट किया था, मुझे मेरे मां-बाप से जलन महसूस होती है क्योंकि उनकी तरह कभी मेरा बच्चा इतना अच्छा नहीं हो पाएगा। ऐसे बहुत कम लोग या क्रिकेटर होते हैं जो कुछ भी पहने अच्छे ही लगते हैं। चाहे वो भड़कीले शॉर्टस हों या सबसे स्टाइलिश टक्ससीडो, गेल हमेशा अच्छे दिखते हैं।

हैप्पी बर्थडे गेल9/10

हैप्पी बर्थडे गेल

क्रिस गेल चाहे कैसे भी हों लेकिन दिल से वो एक प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं। उन्हें अपने देश और टीम के साथियों से बेहद प्यार है। जनवरी 2015 में गेल ने 40 गेंदों में 90 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज को जीत दिलाई थी। वेस्टइंडीज ये सीरीज भी जीता था। संयोग से ये वही दिन था जब वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज की टीम की घोषणा की गई थी।

हैप्पी बर्थडे गेल10/10

हैप्पी बर्थडे गेल

क्रिस गेल इंटरनेशल टी-20 मैचों का पचासा जड़ चुके हैं। टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने 50 मैचों की 47 पारियों में 35.32 की औसत से 1519 रन ठोके हैं। उनके नाम पर 2 सेंचुरी और 13 हाफसेंचुरी दर्ज हैं और 117 रन उनका बेस्ट स्कोर है।

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

5

ENGvPAK: दूसरे टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान का स्कोर 126-5

10

बेहद खूबसूरत हैं युजवेंद्र चहल की होने वाली दुल्हन धनश्री वर्मा- PICS

7

ENGvPAK 1st Test: बाबर आजम का अर्थशतक, पाकिस्तान का स्कोर 139/2

5

ENGvsWI: वेस्टइंडीज को 269 रनों से रौंद इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज

8

ENGvsWI: दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 113 रन से हराया

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

हैप्पी बर्थडे गेल

अगली गैलरीज