फोटो गैलरी

Hindi News दो करोड़ महिलाएं हो सकती हैं बेरोजगार

दो करोड़ महिलाएं हो सकती हैं बेरोजगार

दुनिया भर में छाई मंदी की मार महिलाओं पर अधिक भारी पड़ सकती है। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन का आकलन है कि इस साल आर्थिक मंदी के कारण 2 करोड़ 20 लाख महिलाएं बेरोजगार हो सकती हैं। मंदी की मार से भारत की...

 दो करोड़ महिलाएं हो सकती हैं बेरोजगार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

दुनिया भर में छाई मंदी की मार महिलाओं पर अधिक भारी पड़ सकती है। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन का आकलन है कि इस साल आर्थिक मंदी के कारण 2 करोड़ 20 लाख महिलाएं बेरोजगार हो सकती हैं। मंदी की मार से भारत की महिलाएं भी अछूती नहीं है। अखिल भारतीय महिला समिति की महासचिव सुधा सुंदररामन कहना है कि आर्थिक मंदी के कारण महिलाओं के लिए रोजगार का संकट बहुत गहरा गया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की ओर से वैश्विक रोजगार प्रवृतियों के बारे में जारी वार्षिक रिपोर्ट ‘ग्लोबल इंप्लाइमेंट ट्रेंड्स फार वुमेन रिपोर्ट’ में कहा गया है कि इस साल महिलाओं में बेरोजगारी की दर 7.4 फीसदरी तक पहुंच जाएगी जबकि पुरूषों में यह दर 7.0 प्रतिशत होगी। जाहिर है कि मंदी की मार महिलाओं पर पुरूषों की तुलना में कहीं अधिक होगी। इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2008 में तीन करोड़ लोग रोजगार में थे जिनमें महिलाओं का प्रतिशत 40.4 था अर्थात 1.2 करोड़ महिलाएं रोजगार में थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें