फोटो गैलरी

Hindi News आठ साल में छह लाख कर्मचारी ले गए वीआरएस

आठ साल में छह लाख कर्मचारी ले गए वीआरएस

ेन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों में पिछले आठ साल में करीब छह लाख कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृति योजना (वीआरएस) के तहत उपक्रमों से नाता तोड़ा है। केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों की ताजा सर्वेक्षण...

 आठ साल में छह लाख कर्मचारी ले गए वीआरएस
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ेन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों में पिछले आठ साल में करीब छह लाख कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृति योजना (वीआरएस) के तहत उपक्रमों से नाता तोड़ा है। केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों की ताजा सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2008 तक देशभर में फैले 242 केन्द्रीय उपक्रमों में कुल 15 लाख 70 हजार स्थाई कर्मचारी थे जबकि वर्ष 2000-01 में इनमें स्थाई कर्मचारियों की संख्या 20 लाख के आसपास थी। आठ सालों में एक तरफ जहां केन्द्रीय उपक्रमों में कर्मचारियों की संख्या लगातार कम हुई है वहीं दूसरी तरफ उनकी सालाना आय लगातार बढ़ती गई है। वर्ष 2007-08 की ताजा सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक 2001-02 में सार्वजनिक उपक्रमों में 1लाख स्थाई कर्मचारी थे जिनकी प्रति कर्मचारी सालाना वेतन राशि एक लाख हजार 554 रुपए थी। वर्ष 2007-08 में कर्मचारियों की संख्या घटकर 15.70 लाख रह गई और प्रति कर्मचारी सालाना वेतन राशि बढ॥कर 3 लाख 34 हजार पए तक पहुंच गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें