फोटो गैलरी

Hindi News उत्तर प्रदेश में सपा ने कांग्रेस के लिए केवल 6 सीटें छोड़ी

उत्तर प्रदेश में सपा ने कांग्रेस के लिए केवल 6 सीटें छोड़ी

समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा रविवार को उत्तर प्रदेश के लिए छह और उम्मीदवारों की घोषणा करने के साथ ही पार्टी उम्मीदवारों की कुल संख्या 74 हो गई है। पार्टी ने छह सीटें कांग्रेस के छोड़ी है। 80 लोकसभा...

 उत्तर प्रदेश में सपा ने कांग्रेस के लिए केवल 6 सीटें छोड़ी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा रविवार को उत्तर प्रदेश के लिए छह और उम्मीदवारों की घोषणा करने के साथ ही पार्टी उम्मीदवारों की कुल संख्या 74 हो गई है। पार्टी ने छह सीटें कांग्रेस के छोड़ी है। 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य में सपा ने रायबरेली, अमेठी, गाजियाबाद, धरोरा, मथुरा और कानपुर सिटी सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी हैं। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ गठजोर नहीं होने के बावजूद इन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इससे पहले पार्टी ने 64 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। देश के सबसे बड़े राज्य में कांग्रेस और सपा सीटों के बंटवारे पर एक राय कायम करने में विफल रही हैं। इससे पहले रविवार को ही मुलायम सिंह ने कहा कि हम साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन अभी तक गठबंधन को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है, हालांकि कुल मिलाकर कोई विवाद भी नहीं है। उन्होंने कहा कि लेकिन मैं आपसे कहना चाहूंगा कि भविष्य में कांग्रेस के साथ किसी तरह की खटाई नहीं होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें