फोटो गैलरी

Hindi News हिंदी, जनजातीय साहित्य पर राष्ट्रीय सेमिनार कल से

हिंदी, जनजातीय साहित्य पर राष्ट्रीय सेमिनार कल से

रांची कॉलेज के पीजी हिंदी विभाग द्वारा यूजीसी प्रायोजित राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 17 और 18 मार्च को सेंट्रल लाइब्रेरी के सभागार में किया जायेगा। हिंदी कथा-साहित्य में जनजातीय जीवन और संस्कृति विषयक...

 हिंदी, जनजातीय साहित्य पर राष्ट्रीय सेमिनार कल से
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची कॉलेज के पीजी हिंदी विभाग द्वारा यूजीसी प्रायोजित राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 17 और 18 मार्च को सेंट्रल लाइब्रेरी के सभागार में किया जायेगा। हिंदी कथा-साहित्य में जनजातीय जीवन और संस्कृति विषयक सेमिनार में विभिन्न राज्यों के साहित्यकार भाग लेंगे। इसका उद्घाटन 17 मार्च को सुबह दस बजे वीसी प्रो एए खान करंगे। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ बीबीएन पांडेय ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि दिल्ली के साहित्यकार रमणिका गुप्ता होंगे। एसकेएमयू यूनिवर्सिटी की प्रोवीसी प्रो प्रमोदिनी हांसदा विशिष्ट अतिथि होंगी। सेमिनार में जयपुर के हरिराम मीणा, धनबाद के मनमोहन पाठक, दिल्ली के भगवानदास मोरवल, शांतिनिकेतन के प्रो मुक्तेश्वरनाथ तिवारी, रीवा के डॉ दिनेश कुशवाहा, खड़गपुर के डॉ पंका साह, देवघर के डॉ राहुल सिंह, दुमका के डॉ अमरंद्र सिन्हा, बिहार की मधु प्रभा सिंह, उड़ीसा की मीना सोनी, रांची की प्रो मंजु ज्योत्सना और डॉ श्रवण गोस्वामी मुख्य रूप से इसमें भाग लेंगे।ड्ढr तीन पुस्तकों का विमोचन होगाड्ढr हिंदी के राष्ट्रीय सेमिनार में तीन पुस्तकों का विमोचन भी किया जायेगा। डॉ अश्विनी पंका द्वारा रचित कहानी संग्रह पेनाल्टी कॉर्नर, डॉ बीबीएन पांडेय द्वारा रचित आचार्य हाारी प्रसाद द्विवेदी: व्यक्ितत्व व कृतित्व, रांची कॉलेज द्वारा प्रकाशित और डॉ बीबीएन पांडेय द्वारा रचित गीता नागपुरी का विमोचन किया जायेगा।ड्ढr डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन होगाड्ढr हिंदी के राष्ट्रीय सेमिनार में झारखंड सांस्कृतिक आंदोलन और रघुनाथ मुमरू के जीवन पर निर्मित डॉक्यूमेंट्री फिल्म गुरु गोमके का प्रदर्शन भी किया जायेगा। इसका निर्माण प्यारा केरकेट्टा फाउंडेशन ने किया है। फिल्म का निर्देशन अश्विनी कुमार पंका ने किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें