फोटो गैलरी

Hindi News गोली मारने के आरोप में पूर्व सैन्यकर्मी गिरफ्तार

गोली मारने के आरोप में पूर्व सैन्यकर्मी गिरफ्तार

जमशेदपुर में पुलिस ने बुधवार को एक आठ वर्षीय बच्चे को गोली मारने के आरोप में एक पूर्व सैन्यकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। गोविंदपुर क्षेत्र निवासी मदन सिंह की राइफल से चली गोली से आठ वर्षीय बालक गुड्ड...

 गोली मारने के आरोप में पूर्व सैन्यकर्मी गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर में पुलिस ने बुधवार को एक आठ वर्षीय बच्चे को गोली मारने के आरोप में एक पूर्व सैन्यकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। गोविंदपुर क्षेत्र निवासी मदन सिंह की राइफल से चली गोली से आठ वर्षीय बालक गुड्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। पूर्व सैन्यकर्मी तथा फिलहाल एक स्थानीय बैंक में सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम करने वाले मदन ने हालांकि दावा किया कि राइफल की सफाई के दौरान भूलवश गोली चल गई लेकिन घायल बालक के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसने आपसी रंजिश के चलते जानबूझ कर ऐसा किया है। घायल बालक को यहां टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि गोली चलाने वाले पूर्व सैन्यकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें