ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार आज ही मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगे गुरुनाथ मयप्पन किडनैपिंग केस में फंसी सना खान, परेशान हुए सलमान श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त
'गुजरात की जीत हमारी है, अब दिल्ली की बारी है'
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:28-12-12 09:35 AM
Last Updated:28-12-12 11:07 AM
गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दूसरे दिन राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे नरेंद्र मोदी ने अपने राज्य को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा जो जिम्मेदारी देगी, वह उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे।
भाजपा मुख्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि बारह साल के शासन के दौरान मेरी सरकार ने जो कुछ भी काम किया, भाजपा ने मुझे जो भी जिम्मेदारी दी और उसे पूरा करने के जो प्रयास किये, उन प्रयासों के परिणामों से मुझे गर्व है।
अपने नेतृत्व में गुजरात विधानसभा चुनाव में लगातार तीन बार जीत दर्ज करने के बाद आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे मोदी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता के नाते मेरा कर्तव्य बनता है कि मुझे पार्टी से जो भी दायित्व मिले, उसे पूरा कर सकूं, ताकि मेरी पार्टी के कार्यकर्ता दुनिया से आंख से आंख मिलाकर चुनौती दे सकें।
मोदी ने कहा कि जहां दो तीन साल में सरकारें बदलती हैं, वहीं हमारी सरकार के काम, भाजपा के संगठन और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से हम गुजरात में लगातार 12 साल से शासन में हैं।
राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक में शामिल होने दिल्ली आये मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बैठक में मैंने प्रधानमंत्री के सामने कहा कि आप जिस पद से जो बात कर रहे हैं, उससे देश में निराशा पैदा हो रही है।
कार्यकर्ताओं के पीएम़-पीएम नारों के बीच मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के सामने मैंने कठोरता से अपनी बात रखी। मैंने कहा कि आपके पास कोई सोच, कोई सपना और कोई कार्ययोजना नहीं है।
इस बीच कार्यकर्ताओं ने देखो देखो कौन आया, हिंदुस्तान का शेर आया और गुजरात की जीत हमारी है, अब दिल्ली की बारी है जैसे नारे भी लगाये। मोदी ने कहा कि 9 प्रतिशत की आर्थिक विकास दर का लक्ष्य तय करने वाली केंद्र सरकार इसे 7.9 प्रतिशत के स्तर पर ही पहुंचा पाई और अब सरकार ने 9 के बजाय यह लक्ष्य 8.2 प्रतिशत आंका है।
मोदी ने एनडीसी की बैठक का हवाला देते हुए चुटकी ली, यानी इसे केवल 0.3 प्रतिशत आगे बढ़ाना है। इसके लिए आज पूरे देश को यहां एकत्रित किया गया। 0.3 प्रतिशत के लिए इतनी मशक्कत करनी पड़ रही है। यह हाल केंद्र सरकार का है।
उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों के परिश्रम से देश में थोड़ी बहुत आशा है, अन्यथा केंद्र के पास तो कोई कार्ययोजना नहीं है। मोदी ने कहा कि देश में 65 प्रतिशत से ज्यादा आबादी 35 साल से कम उम्र के युवाओं की है और युवा शक्ति वाले देश के विकास के लिए सरकार के पास कोई योजना या राजनीतिक दृढ़शक्ति नहीं है।
200

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(4)
Narendra bhai is the man of vision & People has endorsed his leadership It is the time for his Party to accept him as leader and project him for the next This will be the best use of such a dynamic We salute him and admire He is the only hope , today , from the entire opposition in the
By pj (28th-December-2012 02:54:PM)
narender modi will be next prime ministe
By RUPESH SHAH (28th-December-2012 02:07:PM)
narender modi will be next prime minister
By j.jain (28th-December-2012 01:57:PM)
vah modi ji chha gaye aap
By sumer singh (28th-December-2012 09:57:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
