मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया
गुजरात विधानसभा चुनाव में अंतिम चरण का मतदान जारी
अहमदाबाद, एजेंसी
First Published:17-12-12 09:22 AM
Last Updated:17-12-12 11:26 AM
आगामी लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री पद के अघोषित उम्मीदवार माने जा रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के भाग्य का फैसला करने के लिए गुजरात विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के तहत सोमवार को मतदान हो रहा है।
सोमवार को लगभग 198 लाख मतदाता 95 विधानसभा क्षेत्रों में अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इसमें 103 लाख पुरुष एवं 95 लाख महिलाएं हैं। पहले चरण में 87 विधानसभा क्षेत्रों में 68 फीसदी मतदान हुआ था। अंतिम चरण में कच्छ, उत्तरी एवं मध्य गुजरात में मतदान होगा।
अंतिम चरण में 23318 वोटिंग मशीनों का प्रयोग किया जाएगा। इस चरण में 10126 मतदान केंद्रों पर हिंसा की आशंका है।
इस चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है उसमें भाजपा के दिवंगत नेता हरेन पांड्य़ा की पत्नी जागृति एलिसब्रिज (अहमदाबाद) और मोदी के विश्वसनीय अमित शाह नारायणपुरा से हैं।
मतगणना 20 दिसम्बर को होगी। इस चरण में भाजपा ने जहां सभी 95 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं तो कांग्रेस 92 और केशुभाई पटेल की गुजरात परिवर्तन पार्टी (जीपीपी) ने 84 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने भी 84 उम्मीदवार खड़े किए हैं। इसके अलावा 284 निर्दलीय भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चरण में कुल 49 महिला उम्मीदवार हैं।
अंतिम चरण में साबरकांठा जिले केल हिम्मतनगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 18 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि दाहोद जिले के फतेहपुरा विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम तीन उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
