सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
सोनिया ने साधा नरेंद्र मोदी पर निशाना
कलोल (गुजरात), एजेंसी
First Published:14-12-12 03:41 PM
Last Updated:14-12-12 04:38 PM
कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी के विकास के दावे पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि गुजरात सरकार आम आदमी को मझधार में छोड़कर कुछ कारोबारियों को लाभ पहुंचाने के लिए केन्द्रीय कोष का दुरुपयोग कर रही है।
विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि संप्रग सरकार ने गुजरात पर भाजपा नीत राजग सरकार की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक धन दिया है।
सोनिया ने कहा कि कुछ विशेष लोगों और कारोबारियों को लाभ पहुंचाने के लिए इन सभी योजनाओं का उपयोग किया गया है। आम आदमी को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार हर साल गुजरात को 3128 मेगावाट बिजली देती है। यह लाभ कमाने के लिए 800 मेगावाट बेच रहा है। यह उन लोगों के प्रति अन्याय है जो बिजली कनेक्शन के लिए इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरात में केवल सत्ता के लिए नहीं बल्कि विकास के लिए लड़ रही है। सोनिया ने संप्रग सरकार की आरटीआई और आरटीई जैसी कई पहलों के बारे में अपने विचार रखे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
