फोटो गैलरी

Hindi Newsजानिए देशभर में हुए मतदान के पल-पल की खबरें

जानिए देशभर में हुए मतदान के पल-पल की खबरें

देशभर में हो रहे चुनाव के तहत शाम तक पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड 80 प्रतिशत और मणिपुर में 71 प्रतिशत मतदान की खबर है। बिहार और झारखंड में भी अच्छे मतदान की खबर है। रामपुर के मदारी की मडइया में फर्जी...

जानिए देशभर में हुए मतदान के पल-पल की खबरें
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 17 Apr 2014 09:43 PM
ऐप पर पढ़ें

देशभर में हो रहे चुनाव के तहत शाम तक पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड 80 प्रतिशत और मणिपुर में 71 प्रतिशत मतदान की खबर है। बिहार और झारखंड में भी अच्छे मतदान की खबर है।

रामपुर के मदारी की मडइया में फर्जी वोटिंग को लेकर सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया। हमलों में प्रधान समेत कई लोग घायल हो गए और मतदान को रोकना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, झारखंड में नक्सली हिंसा व धमकी के बावजूद भारी मतदान की खबर है।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बारह राज्यों की 121 सीटों के लिये आज मतदान हो रहा है। आज उत्तर प्रदेश की 11, राजस्थान की 20, बिहार की 7, झारखंड की 6, कर्नाटक की सभी 28 सीटों, मध्य प्रदेश की 10, महाराष्ट्र की 19, ओडिशा की 11, पश्चिम बंगाल की चार, छत्तीसगढ़ की तीन, जम्मू-कश्मीर तथा मणिपुर की एक-एक सीट के लिये वोट डाले जा रहे हैं।

   
बिहार की सात सीटों पर कुल 117 उम्मीदवार हैं, जिनमें चार महिलायें हैं। जिन सात सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें मुंगेर, नालंदा, पाटलिपुत्न, पटना साहिब, आरा, बक्सर और जहानाबाद शामिल है। सर्वाधिक 22 उम्मीदवार नालंदा में हैं।
   
झारखंड में 6 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिनमें गिरिडीह, रांची, जमशेदपुर, सिंहभूम तथा खुंटी एवं हजारीबाग शामिल हैं। सर्वाधिक 28 उम्मीदवार रांची में है। ओडिशा की 11 सीटों के लिए कुल 98 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 11 महिला उम्मीदवार हैं तथा 11 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 18,673 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ओडिशा में पुरी, भुवनेश्वर, ढेंनकाल, कटक, कयोंझार, मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाडा तथा जगतसिंहपुर में मतदान हो रहा है।photo1
  
मध्य प्रदेश में 10 सीटों पर कुल 142 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 18,792 मतदान केंद्र हैं। कुल 11 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। सर्वाधिक 19 उम्मीदवार भोपाल में हैं। छत्तीसगढ़ में तीन सीटों पर मतदान हो रहा है। महासमुंद में 27 से अधिक उम्मीदवार मैदान में है। महासमुंद के अलावा राजंदगांव तथा कांकेर में भी आज मतदान हो रहा है।photo2
       
कर्नाटक में सभी 28 सीटों के लिए 434 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 21 महिला उम्मीदवार हैं। सर्वाधिक 25 उम्मीदवार बंगलुरु में है। कुल निर्दलीय उम्मीदवार 195 हैं। राजस्थान में आज श्रीगंगानगर, बीकानेर, चुरू, सीकर, झुंझनू, जयपुर तथा जयपुर ग्रामीण, अजमेर, नागौर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाडा, चित्तौडगढ़, राजसमंद, कोटा तथा भीलवाड़ा एवं झालावाड़-बरन में मतदान हो रहा है।photo3
       
उत्तर प्रदेश आज रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आंवला, संभल, नगीना, बरेली तथा खीरी में मतदान हो रहा है। पश्चिम बंगाल में दार्जीलिंग, जलपाईगुडी, कूचबिहार तथा अलीपुरदुआर में मतदान हो रहा है, जबकि जम्मू-कश्मीर में उधमपुर तथा आंतरिक मणिपुर में मतदान हो रहा है।photo4
       
महाराष्ट्र में जिन 19 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें मराठवाड़ा की हिंगोली, नांदेड़, बीड़, परभनी, उस्मानाबाद और लातूर सीटें, पश्चिमी महाराष्ट्र की पुणे, बारामती, शिरूर, मवाल, सोलापुर, मढ़ा, सांगली, सतारा, कोल्हापुर और हठकंगाले सीटें, उत्तरी महारष्ट्र की शिरडी और अहमदनगर सीट तथा कोंकण में रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीटें शामिल हैं।photo5

मतदान लाइव

शाम 06:00 बजे
उत्तर प्रदेश: 63 प्रतिशत मतदान

शाम 06:00 बजे
उड़ीसा: 70 प्रतिशत मतदान

शाम 06:00 बजे
कश्मीर: राज्य की एक सीट के लिए 69 प्रतिशत मतदान

शाम 06:00 बजे
मध्य प्रदेश: राज्य की सीटों के लिए हुए चुनाव में लगभग 55 प्रतिशत मतदान

शाम 06:00 बजे
बिहार: राज्य की सीटों के लिए हुए चुनाव में लगभग 55 प्रतिशत मतदान

शाम 06.00 बजे:

मणिपुर: भीतरी संसदीय सीट पर मतदान में 80 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

शाम 06.00 बजे:

झारखंड: दूसरे चरण कि लोकसभा चुनाव में आज सभी छह संसदीय सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। इन सीटों पर 83 लाख 75 हजार से अधिक मतदाताओं में से 55 प्रतिशत मतदाताओं ने 10136 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर कुल 106 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत ईवीएम में बंद कर दी।

शाम 06.00 बजे:

राजस्थान: 25 लोकसभा सीटों में से 20 लोकसभा सीटों पर प्रथम चरण का मतदान छिटपुट घटनाओं को छोड़़कर शान्तिपूर्ण सम्पन्न हो गया। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 64 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है।

शाम 06.00 बजे:

बिहार: शाम 6 बजे तक करीब 55 फीसदी मतदान की खबर

शाम 06:00 बजे
बिहार: मुंगेर 54 प्रतिशत, नालंदा 55 प्रतिशत, पटना साहिब 52 प्रतिशत, पाटलिपुत्रा 52 प्रतिशत, आरा 53 प्रतिशत, बक्सर 57 प्रतिशत, जहानाबाद 56 प्रतिशत, कुल 54.04 प्रतिशत मतदान।

शाम 06:00 बजे

पश्चिम बंगाल: रिकॉर्ड 80%

शाम 06:00 बजे

मणिपुर: 71% मतदान

शाम 05:00 बजे
बिहार: मुंगेर 50 प्रतिशत, नालंदा 52 प्रतिशत, पटना साहिब 49.5 प्रतिशत, पाटलिपुत्रा 51.5 प्रतिशत, आरा 51 प्रतिशत, बक्सर 54 प्रतिशत, जहानाबाद 55.13 प्रतिशत, कुल 51.73 मतदान।

शाम 05:00 बजे
झारखंड: सिंहभूम लोकसभा में 62% मतदान

शाम 05:00 बजे
उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी में 62 प्रतिशत मतदान, टूटा पिछला रिकार्ड, पीलीभीत में 63.50 फीसदी मतदान, शाहजहांपुर में 55.15 फीसदी मतदान, बदायूं में 54.30 प्रतिशत मतदान, बरेली में 60 फीसदी मतदान।

शाम 05:00 बजे
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में पिछली बार 54.8 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार अभी तक 64 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। इसी तरह रामपुर, संभल और अमरोहा में भी पिछली बार का रिकार्ड टूट चुका है।

शाम 05:00 बजे
झारखंड: जमशेदपुर लोकसभा सीट पर 65 प्रतिशत ​मतदान

शाम 05:00 बजे
उत्तर प्रदेश:  नगीना संसदीय सीट रिकार्ड मतदान की ओर, बिजनौर की नगीना सीट पर 62 फीसदी से अधिक मतदान, मुरादाबाद सीट की बढ़ापुर विधानसभा सीट पर 51.98 प्रतिशत मतदान, नगीना लोकसभा सीट की नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र में 60.44, नूरपुर में 59.81, नहटौर में 63.88 और धामपुर में 60.16 प्रतिशत मतदान। इसी तरह मुरादाबाद लोकसभा सीट के बढ़ापुर में 60.97 प्रतिशत मतदान।

दोपहर 05:00 बजे
उत्तर प्रदेश: नगीना लोकसभा सीट की नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र में 60.44, नूरपुर में 59.81, नहटौर में 63.88 और धामपुर में 60.16 प्रतिशत मतदान। इसी तरह मुरादाबाद लोकसभा सीट के बढ़ापुर में 60.97 प्रतिशत मतदान।

दोपहर 05:00 बजे
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद सीट पर 64 प्रतिशत, संभल में 56 प्रतिशत, अमरोहा में 62 प्रतिशत और रामपुर में 60 प्रतिशत मतदान की खबर।

दोपहर 04:00 बजे
झारखंड: गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में 56 फीसदी मतदान, नक्सली क्षेत्रों में मतदान को लेकर भारी उत्साह, टुंडी व बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में 60 फीसदी मतदान, चार बजे शाम तक लाइन में लगने वाले वोटर कर सकेंगे मतदान, चंद्रपुरा के 149 नंबर बूथ पर झामुमो के पोलिंग एजेंट की मौत, धनबाद डिविजन के सीआईसी सेक्सन के जगेश्वर बिहार स्टेशन के पास नक्सली विस्फोट से रेल पटरी उड़ाई। ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, बेरमो ललपनिया में लैंडमाइंस विस्फोट में तीन जवान घायल, हेलीकॉप्टर से अपोलो रांची भेजा गया, गिरिडीह के हरलाडीह कैम्प के पास दो विस्फोट, गम्हरिया और विशुनपुर में कई विस्फोट, गिरिडीह के पीरटांड़ के बावानंद, डोंडोसिमर, पांडेडीह और नौकनिया-बरटांड़ के जंगल में एक-एक विस्फोट, कोई हताहत नहीं।

दोपहर 04:00 बजे
झारखंड: नक्‍सली धमकी के बावजूद भारी संख्‍या में लोगों ने मतदान किया। राज्‍य की गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में शाम चार बजे तक करीब साठ फीसदी मतदान की खबर है। इस क्षेत्र में गुरुवार की सुबह नक्‍सलियों ने रेल पटरी उड़ा दी। कई जगह छोटे बम धमाके भी हुये। इसके बावजूद लोगों में मतदान को लेकर भारी उत्साह दिखा।

दोपहर 04:00 बजे
बिहार: मुंगेर में 47 प्रतिशत, नालंदा 47 प्रतिशत, पटना साहिब 43 प्रतिशत, पाटलिपुत्रा 45 प्रतिशत, आरा 47 प्रतिशत, बक्सर 53 प्रतिशत, जहानाबाद 53 प्रतिशत, कुल 47.58 प्रतिशत मतदान

दोपहर 04:00 बजे
बिहार: मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में 46 फीसदी मतदान

दोपहर 03:00 बजे
बिहार: मुंगेर 44 प्रतिशत, नालंदा 43 प्रतिशत, पटना साहिब 41 प्रतिशत, पाटलिपुत्रा 43 प्रतिशत, आरा 42 प्रतिशत, बक्सर 47.5 प्रतिशत, जहानाबाद 50 प्रतिशत, कुल 44.09 प्रतिशत। मोकामा में जदयू विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी, हवेली खड़गपुर के तीन बूथों पर दोपहर डेढ़ बजे तक मतदान शुरू नहीं हुआ, धरहरा के चार बूथों पर सुरक्षा कारणों से गुरुवार को मतदान नहीं हुआ, जमालपुर में एक बूथ पर लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया, मोकामा में ही जदयू प्रत्याशी वीणा देवी के पति सूरजभान को पुलिस ने हिरासत में लिया।

दोपहर 03:00 बजे
झारखंड: जमशेदपुर लोकसभा सीट 55 प्रतिशत मतदान, सिंहभूम लोकसभा सीट पर 55 प्रतिशत मतदान

दोपहर 02:50 बजे
बिहार:
पाटलिपुत्र से राजद प्रत्याशी मीसा भारती और उनके समर्थकों पर बिक्रम के डिहरी गांव में हंगामा करने और ईवीएम तोड़ने का आरोप है।

दोपहर 02:00 बजे 
बिहार:
नालंदा 40 प्रतिशत, पटना साहिब 40 प्रतिशत, पाटलिपुत्रा 40 प्रतिशत, आरा 36 प्रतिशत,
बक्सर 44 प्रतिशत, जहानाबाद 42 प्रतिशत, कुल 40.17 मतदान

दोपहर 02:40 बजे
बिहार:
मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में दोपहर ढाई बजे तक 40 फीसदी मतदान। मोकामा में जदयू विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी। हवेली खड्गपुर के तीन बूथों पर दोपहर डेढ बजे तक मतदान शुरू नहीं हुआ। धरहरा के चार बूथों पर सुरक्षा कारणों से गुरुवार को मतदान नहीं हुआ। जमालपुर में एक बूथ पर लोगों ने मतदान का बहिष्‍कार किया।

दोपहर 02:30 बजे
उत्तर प्रदेश:
मुरादाबाद के कटार शहीद में बिना पर्ची के वोटिंग पर हंगामा, मौके पर फोर्स पहुंची। लोगों को दौड़ाया। मुरादाबाद के एक बूथ पर वोटर पर्ची होने के बाद भी आईडी मांगने पर पीठासीन अधिकारी से नोंकझोंक।

दोपहर 02:20 बजे
उत्तर प्रदेश:
मुरादाबाद के एक बूथ पर वोटरों और पीठासीन अधिकारी में भिड़ंत। मेयर मौके पर पहुंची। रामपुर में मौसम खराब, तेज आंधी और बारिश।

दोपहर 02:10 बजे
उत्तर प्रदेश:
बारिश-आंधी के कारण नगीना संसदीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मतदान एक घंटे तक बाधित। बढ़ापुर के दल्लीवाड़ा और नजीबाबाद के गोसपुर में वोट बहिष्कार। बूथ बदलने से नाराज हैं ग्रामीण। अमरोहा सीट के सिंभावली के हिम्मतपुर में बसपा और सपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक।

दोपहर 02:00 बजे
मणिपुर: 62 प्रतिशत मतदान

दोपहर 02:00 बजे
राजस्थान:
राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक जैन ने उम्मीद जताई है कि राज्य के मतदाता उत्साह के साथ मतदान करेंगे और विधानसभा चुनाव की भांति लोकसभा चुनावों में भी मत प्रतिशत बढाने में इतिहास रचेंगे।photo6

दोपहर 01:55 बजे
महाराष्ट्र:
महाराष्ट्र में 19 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में आज पूर्वाहन 11 बजे तक करीब 17.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने नांदेड़ शहर के शिवाजी नगर में एक बूथ पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे वोट डाला। उनके साथ उनकी पत्नी और परिवार के सदस्य थे। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे भी शुरू में वोट डालने वालों में शामिल रहे। उन्होंने अहमदनगर जिले के अपने रालेगणसिद्धि गांव में एक बूथ पर वोट डाला।
photo7

दोपहर 01:51 बजे
उत्तर प्रदेश:
पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र में आज सैकड़ों मतदाताओं को वोटर पर्ची मिलने के बावजूद मतदाता सूची से उनका नाम गायब होने का विरोध करने पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी तथा उनके समर्थकों को पुलिस ने कथित रूप से हिरासत में ले लिया।

दोपहर 01:45 बजे
ओडिशा:
ओडिशा में लोकसभा की 11 और विधानसभा की 77 सीटों के लिए गुरुवार सुबह शुरू हुआ मतदान जारी है। ओडिशा में मतदान का यह आखिरी चरण है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ। किसी भी तरह की अप्रिय घटना की खबर नहीं है। सुबह 10 बजे तक 15 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

दोपहर 01:42 बजे
छत्तीसगढ़:
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तहत तीन सीटों पर गुरुवार को कराए जा रहे मतदान में एक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया धीमी रही, जबकि दो क्षेत्रों में मतदान में तेजी देखी गई। राज्य के तीन लोकसभा सीटों महासमुंद, राजनंदगांव और कांकेर में गुरुवार को मतदान कराए जा रहे हैं, जबकि शेष सात सीटों पर मतदान 24 अप्रैल को कराए जाएंगे।
photo8

दोपहर 01:35 बजे
बिहार:
मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नालंदा लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं ने 10 गांवों में मतदान का बहिष्कार किया। कारण सड़क और बिजली है। ये गांव हैं- जमुआरा, त्रिभुवनिबगहा, हथिया, चौरासी, किनयापर, चंदू बिगहा, पूना, भगतपुर, डियांवा और हेरफू। ये दोनों गांव हिलसा और इसलामपुर विधानसभा क्षेत्र के हैं, जहां से जदयू के ही विधायक हैं। जैसे ही बहिष्कार की सूचना मिली पैक्स के अध्यक्ष नंदलाल सिंह वहां मतदाताओं को रुपये देकर वोट करने के लिए मना रहे थे। उन्हें 40 हजार रुपये समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। 

दोपहर 01:31 बजे
उत्तर प्रदेश:
दोपहर 1 बजे तक मुरादाबाद में 42 फीसदी, संभल में 35 फीसदी, अमरोहा में 43, रामपुर में 36, बरेली में 40, आंवला में 35.2%, पीलीभीत में 40, शाहजहांपुर में 34.8, बदायूं में 40, खीरी में 41 और नगीना (बिजनौर) में 42.58 फीसदी मतदान।

दोपहर 01:25 बजे
झारखंड:
जमशेदपुर में दोपहर 1 बजे तक 46 प्रमिशत मतदान। न्यू रानीकुदर के रीवर व्यू इंग्लिश स्कूल (बूथ संख्या 106) में एक महिला कमरून निशा का वोट किसी और ने डाला, महिला ने किया हंगामा। सिंहभूम में दोपहर 1 बजे तक मतदान 40 फीदसदी मतदान। चाईबासा के चंपुआ में पुलिस-मतदाताओं में झड़प, लोगों ने बूथ के आसपास तोड़फोड़ की, निर्धारित एरिया से लोगों को पुलिस द्वारा हटाने पर हुआ विरोध। खरसावां के बरजूडीह (बूथ संख्या153) और बोंदाडीह (बूथ संख्या156) में बिजली-पानी के लिए 356 वोटरों ने किया बहिष्कार। राजनगर के बोतरबेड़ा (बूथ संख्या 59) में 542 मतदाताओं ने सड़क की समस्या और स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर किया वोट बहिष्कार।

दोपहर 01:22 बजे
उत्तर प्रदेश:
दोपहर 1 बजे तक नगीना में 42.58 और अमरोहा में 43 फीसदी मतदान।
 
दोपहर 01:17 बजे
बिहार:
दोपहर 1 बजे तक मुंगेर में 35 प्रतिशत, नालंदा में 32 प्रतिशत, पटना साहिब में 33 प्रतिशत, पाटलिपुत्रा में 33 प्रतिशत, आरा में 29 प्रतिशत, बक्सर में 36.6 प्रतिशत, जहानाबाद में 36 प्रतिशत और कुल 33.41 प्रतिशत मतदान।photo9

दोपहर 01:12 बजे
बिहार:
नालंदा में कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी जानकारी मिली है। ये बूथ हैं - राजगीर विधानसभा क्षेत्र के पावा मतदान केन्द्र जहां दोपहर बारह बजे तक ईवीएम में खराबी दूर नहीं की जा सकी, जिसके चलते वहां 12 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ सका था। इस बूथ का चुनाव कैंसिल होने की संभावना है। अन्य बूथ पर ईवीएम में खराबी पायी गयी, जिसे बाद में दूर कर लिया गया। इसके अलावा  बाला बिगहा (49), पन्हेसा (199) नालंदा मोड़(197-198) इंदौत , गजेन्द्र बिगहा, यारपुर, हरनौत बाजार(238 क) वाजितपुर(126 ), प्यारेपुर(231) तरोखर (240) में भी ईवीएम खराबी आयी थी।

दोपहर 01:09 बजे
बिहार:
वोट बहिष्कार: 25 बूथों पर मतदाताओं ने सड़क और बिजली को लेकर वोट का बहिष्कार किया। ये बूथ हैं : जमुआरा,  हथिया (50), चौरासी (51), किनवापर(56), चंदूबिगहा (149), पूना (159-161), भगतपुर (162), डियांवा (50-51), हेरफू (193), अस्थावां का उसैना गांव (बूथ संख्या- 85), अहियापुर गांव (बूथ संख्या- 36), हरनौत का बलवापुर गांव (बूथ संख्या-197), शाहपुर (बूथ संख्या-35), हासनी (बूथ संख्या-93), वनगछा गांव (बूथ संख्या-181), जमुआरा(137), महमदपुर(219), सिढ़ारी (232), हरवंशपुर (140), सोनावां (170), ढिबरा (238), पतुआना(218-219)।

दोपहर 01:08 बजे
बिहार:
पर्ची नहीं मिलने से परेशानी। नालंदा के बूथ संख्या198-199 पर्ची की व्यवस्था नहीं होने से हंगामा हुआ। हिलसा के डियावां (50-51) से नंदलाल सिंह (पैक्स अध्यक्ष)को 40 हजार के साथ व हरनौत के बस्ती से रजनीश कुमार (नेहुसा बिगहा), मिथिलेश प्रसाद (मानिकपुर), राजेश कुमार (खुसरूपुर) को वोटरों को 30 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है।

दोपहर 01:07 बजे
बिहार:
तरारी विस क्षेत्र के करथा गांव उजियार टोला वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने के कारण हंगामा। बरहड़ा प्रखंड के राजापुर गांव में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायत मिली। बरहड़ा विस क्षेत्र इंग्लिश पुर के लोग बिजली-पानी को लेकर, तरारी के ओझधवलिया कला और  संदेश विस के मसाढ़ गांव के लोगों ने सड़क नहीं रहने के कारण मतदान का बहिष्कार किया। तरारी विस क्षेत्र के चौरी थाने के पुरहड़ा बूथ पर बीजेपी व राजद के पोलिंग एजेंट भिड़े। एक घंटे तक बाधित रहा मतदान।

दोपहर 01:06 बजे
बिहार:
राजपुर विस क्षेत्र के जिगना व चमिला तथा डुमरांव विस क्षेत्र के पनियारी, इकिल और सारा गांवों के लोगों ने विकास नहीं होने का आरोप लगाया और मतदान का बहिष्कार किया। जहानाबाद में दोपहर 1 बजे तक किसी भी बूथ पर कोई अप्रिय घटना क कोई सूचना नहीं है। कई मतदान केन्द्रों पर आठ, तो कहीं साढ़े आठ बजे मतदान शुरू हुआ। ऐसे बूथों में बूथ संख्या 230, 231 तो कलेर काबूथ संख्या 175, 176, 177 और चनौरा का बूथ संख्या 32 प्रमुख है।

दोपहर 01:05 बजे
बिहार:
दोपहर 12 बजे तक मुंगेर में 30 प्रतिशत, नालंदा में 22 प्रतिशत, पटना साहिब में 31 प्रतिशत, पाटलिपुत्रा में 31 प्रतिशत, आरा में 23 प्रतिशत, बक्सर में 29.8 प्रतिशत, जहानाबाद में 33 प्रतिशत और कुल 28.30 फीसदी मतदान।

दोपहर 12:54 बजे
महाराष्ट्र:
पुणे में मतदाताओं की लंबी पंक्तियां, सुशील शिंदे, सुप्रिया सुले ने किया मतदान।

दोपहर 12:50 बजे
राजस्थान:
सुबह 11 बजे तक बांसवाडा संसदीय सीट पर सबसे अधिक, झुंझनूं में सबसे कम मतदान। राजस्थान की 25 में से 20 लोकसभा सीटों के लिए सुबह 11 बज कर 30 मिनट तक 21.65 प्रतिशत मतदान हुआ। बांसवाड़ा सीट पर और सबसे कम 14.92 फीसदी मतदान झुंझनूं लोकसभा सीट पर हुआ।photo10

दोपहर 12:48 बजे
मणिपुर:
मणिपुर में पहले 2 घंटों में एक चौथाई मतदान। आंतरिक मणिपुर लोकसभा सीट के लिए हो रहे मतदान में अभी तक किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। सुबह नौ बजे तक लगभग 22 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया।

दोपहर 12:40 बजे
जम्मू-कश्मीर:
उधमपुर निर्वाचन क्षेत्र में धीमी प्रक्रिया से मतदान जारी। एक उच्च विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र संख्या एक में सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के पहले घंटे में मात्र 18 वोट पड़े। चेनाब घाटी क्षेत्र में किश्तवाड़ और डोडा जिलों में भी सुबह मतदान प्रक्रिया धीमी रही।

दोपहर 12:35 बजे
पश्चिम बंगाल:
पश्चिम बंगाल के चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में आज दस बजे तक 60,33,310 मतदाताओं में से लगभग 29 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आज इस राज्य में लोकसभा चुनाव का पहला चरण है।
photo11

दोपहर 12:32 बजे
छत्तीसगढ़:
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक लगभाग 30 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान राज्य के राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने, भाजपा के उम्मीदवार तथा मुख्यमंत्री रमन सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह ने, कांग्रेस के उम्मीदवार कमलेश्वर वर्मा ने, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार चंदू लाल साहू ने तथा कांकेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विक्रम उसेंडी ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
photo12 

दोपहर 12:29 बजे
उत्तर प्रदेश:
अमरोहा में दरोगा पर सत्ता के पक्ष में मतदान कराने का आरोप। बीएसएफ के जवानों ने धुना, पोलिंग बूथ पर मची अफरातफरी​।

दोपहर 12:27 बजे
उत्तर प्रदेश:
आंवला के शेखूपुरा बूथ में वहां तैनात सिपाही ने ईवीएम का बटन दबाया। एडीएम मनोज कुमार ने मशीन बदली। सिपाही को हटाया।

दोपहर 12:25 बजे
उत्तर प्रदेश:
आजम पर आयोग की कार्रवाई के विरोध में रामपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर किया मतदान।

दोपहर 12:24 बजे
बिहार:
सुबह 11 बजे तक मुंगेर में 25 प्रतिशत, नालंदा में 17 प्रतिशत, पटना साहिब में 26 प्रतिशत, पाटलिपुत्रा में 24 प्रतिशत, आरा में 17 प्रतिशत, बक्सर में 21 प्रतिशत, जहानाबाद में 28 प्रतिशत और कुल 22.36 फीसदी मतदान।

दोपहर 12:12 बजे
बिहार:
दोपहर 12 बजे तक मुंगेर संसदीय सीट पर 25 फीसदी मतदान हुआ। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

दोपहर 12:02 बजे
उत्तर प्रदेश:
मुरादाबाद में सुहाने मौसम के बीच वोटिंग जारी। शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी।

सुबह 11:55 बजे
उत्तर प्रदेश:
सुबह 11 बजे तक मुरादाबाद में 24, संभल में 24, अमरोहा में 28 और रामपुर में 23 फीसदी मतदान।

सुबह 11:49 बजे
उत्तर प्रदेश:
सुबह 11 बजे तक बरेली में 25.4, आंवला में 23, पीलीभीत में 21.5, शाहजहांपुर में 23, बदायूं में 24.4 और खीरी में 27 फीसदी मतदान।

सुबह 11:42 बजे
उत्तर प्रदेश:
आंवला के देवचरा बूथ पर खुद को आग लगाने वाले बसपा समर्थक हरिया जाटव की बरेली के जिला अस्पताल में मौत।

सुबह 11:40 बजे
उत्तर प्रदेश:
नगीना संसदीय सीट पर सवेरे 11 बजे तक विधानसभावार नगीना में 28.60 फीसदी, नजीबाबाद में 29.13 फीसदी, नूरपुर में 27.11 फीसदी, नहटौर में 30.25 फीसदी, धामपुर में 31.90 फीसदी ओर बड़ापुर में 30.4 फीसदी मतदान।

सुबह 11:35 बजे
मध्य प्रदेश:
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मतदान किया। सुषमा ने राजधानी के एमएलबी विद्यालय में मतदान किया। उनका आवास इसी क्षेत्र में आता है।

सुबह 11:26 बजे
झारखंड:
माओवादियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ का जवान घायल।

सुबह 11:22 बजे
झारखंड:
रांची लोकसभा सीट पर कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय इस बार त्रिकोणीय मुकाबले में घिरे हुए हैं, लेकिन आजसू के सुदेश महतो के भी चुनाव मैदान में कूद जाने से उनकी राह थोड़ी आसान नजर आती है। उनका मुकाबला भाजपा के रामटहल चौधरी से है।

सुबह 11:19 बजे
राजस्थान:
बीकानेर संभाग की 3 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी।

सुबह 11:17 बजे
झारखंड:
गिरिडीह लोकसभा में पहले तीन घंटे में 20 फीसदी मतदान। बाघमारा व टुंडी विधानसभा में पहले घंटे में सात, दूसरे में नौ फीसदी मतदान। मतदान प्रभावित करने के लिए नक्सलियों ने किए विस्फोट। ललपनिया में पुलिस वाहन को नक्सलियों ने उड़ाया। गिरिडीह के होरलाडीह में दो, गम्हरिया व विसनपुर में विस्फोट। आधा दर्जन से भी अधिक बूथों पर ईवीएम के खराब होने की सूचना। बाघमारा में नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी।

सुबह 11:16 बजे
झारखंड:
जमशेदपुर में सुबह 11 बजे तक 28 फीसदी मतदान। अब तक शांतिपूर्ण रहा मतदान। सिंहभूम में सुबह 11 बजे तक 20 फीसदी मतदान। नक्सल प्रभावित इलाके सारंडा में मतदाताओं में उत्साह। चाईबासा के दो गांवों बांदाडीह और हेरमा के 1300 वोटरों ने कुंडू डैम के विरोध में चुनाव का बहिष्कार किया। बंदगांव के प्राथमिक विद्यालय रायबेड़ा में सड़क की मांग को लेकर 1200 वोटरों ने वोट बहिष्कार किया, अधिकारी समझाने में लगे। गोईलकेरा के बूथ नंबर 36 पर 981 वोटरों ने मतदान का बहिष्कार किया, बूथ दूर शिफ्ट करने के विरोध में।

सुबह 11:15 बजे
झारखंड:
गिरिडीह लोकसभा सीट पर 11 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान। नक्सलियों ने गिरिडीह के होरलाडीह में आधे घंटे के अंतराल पर दो बम विस्फोट किए। इसी क्षेत्र के बिसनपुर और गम्हरिया में भी बम फटे। एसपी ने किसी के हताहत होने से इनकार किया है।

सुबह 11:11 बजे
झारखंड:
धनबाद डिविजन के सीआईसी सेक्सन के जगेश्वर बिहार स्टेशन के पास नक्सली विस्फोट से रेल पटरी उड़ाई। ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, सुबह 4 बजे की घटना। गिरिडीह सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी के रवींद्र पांडेय और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के जगरनाथ महतो के बीच है।

सुबह 11:08 बजे
झारखंड:
छिटपुट घटनाओं के बीच झारखंड में चल रहा है मतदान। बोकारो के दनिया जंगल में चल रही है मुठभेड़। बोकारो के नारायणपुर में स्‍कूल के पास बम विस्‍फोट, दो घायल। चाईबासा के सोनुआ में मिला प्रेशर बम। खूंटी लोकसभा के रायसा, पुंजु और कोलाज में वोट बहिष्‍कार, पीएलएफआई ने किया था वोट बहिष्‍कार, नहीं पड़ रहे वोट। गिरिडीह में बम विस्‍फोट, कोई घायल नहीं।

सुबह 10:58 बजे
महाराष्ट्र:
पुणे में ईवीएम खराब, सभी वोट कांग्रेस को स्थानांतरित। यह घटना शामराव कालामाड़ी स्कूल में उस वक्त हुई, जब ईवीएम में किसी भी बटन को दबाने पर कांग्रेस की ही बत्ती जलती थी। निर्वाचन आयोग ने उन सभी 28 मतदाताओं को दोबारा मतदान करने की अनुमति देने का निर्णय लिया है, जिन्होंने पहले मतदान किया था।

सुबह 10:45 बजे
बिहार:
मुंगेर लोकसभा सीट पर सुबह दस बजे तक कुल 12 फीसदी मत पड़े। मुंगेर के धरहरा ब्लॉक के नक्सली इलाके आजिमगंज में बूथ संख्या 76,77 और 65 तथा इसी ब्लाक के बंगलवा गांव के बूथ संख्या 71 में सुरक्षा कारणों से मतदान कैंसिल कर दिया गया। अगली तिथि की अभी घोषणा नहीं।
photo13

सुबह 10:42 बजे
झारखंड:
जमशेदपुर में सुबह 9 बजे तक 16 फीसदी मतदान। जमशेदपुर के जुगसलाई में दो बूथों पर 20 मिनट लेट से वोटिंग शुरू। घाटशिला अनुमंडल के बूथ नंबर 159 में केन बम किला, पुलिस निष्क्रिय करने में लगी, बगल में हो रही है वोटिंग।

सुबह 10:40 बजे
झारखंड:
सिंहभूम में सुबह 9 बजे तक 11 फीसदी मतदान। चक्रधरपुर के गुदड़ी मध्य विद्यालय स्थित बूथ में मतदान से पहले चेकिंग के दौरान 15 किलो का केन बम बरामद। मनोहरपुर में पीठासीन पदाधिकारी गिरफ्तार, कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग करने के लिए मतदाताओं पर दबाव बनाने का आरोप।

सुबह 10:36 बजे
बिहार:
आरा के तरारी विधानसभा क्षेत्र के ओझधवलिया कला और संदेश विधानसभा के मसाढ़ गांव के लोगों ने सड़क नहीं रहने के कारण मतदान का बहिष्कार किया। बक्सर संसदीय क्षेत्र के डुमरांव विस क्षेत्र के पनियारी और सारा गांवों के लोगों ने भी विकास नहीं होने का आरोप लगाया और मतदान का बहिष्कार किया।

सुबह 10:34 बजे
बिहार:
मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत धरहरा इलाके में 4 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कारणों से मतदान नहीं कराया जा रहा है। मुंगेर के डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें