फोटो गैलरी

Hindi Newsसेवानिवृत्त कर्मचारियों के हक में तहसीलदार को घेराव

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हक में तहसीलदार को घेराव

अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर चुके सेवानिवृत्त सिंचाई कर्मचारियों को उच्चतम न्यायालय के आदेशों के बावजूद, पेंशन न दिए जाने से गुस्साए जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं...

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हक में तहसीलदार को घेराव
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 15 May 2017 07:02 PM
ऐप पर पढ़ें

अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर चुके सेवानिवृत्त सिंचाई कर्मचारियों को उच्चतम न्यायालय के आदेशों के बावजूद, पेंशन न दिए जाने से गुस्साए जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार का घेराव करते हुए उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर कर्मचारियों को पेंशन देने की मांग की। मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील पर एकत्र मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की अनदेखी पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए तहसील कार्यालय में मौजूद तहसीलदार का घेराव भी किया। इस दौरान उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। इसमें मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि करीब 30-35 वर्ष तक वर्कचार्ज सेवा करने वाले ऐसे कर्मचारियों, जिन्होंने 10 वर्ष से कम स्थाई सेवा की है, उन्हें सरकार की ओर से किसी प्रकार की पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा। जबकि, इस सम्बंध में मा. उच्च न्यायालय ऐसे कर्मचारियों को पेंशन का हकदार होने के आदेश तक दे चुका है। बावजूद, प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की पेंशन के प्रति कोई गंभीरता नहीं दिखाई। जिससे कर्मचारी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। मोर्चा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मांग की, कि सुप्रिम कोर्ट के आदेशानुसार जल्द ऐसे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दी जाए। घेराव करने वालों में आकाश पंवार, दिलबाग सहिं, यमन चौधरी, ओपी पंवार, रवि भटनागर, अकरम सलमानी, इदरीश, जयकृत नेगी, वीरेन्द्र सिंह, नाजिम, सलीम मिर्जा, मनोज चौहान, प्रवीन शर्मा, अरुण थपलियाल, नत्थी सिंह पंवार, मनोह राय, भागवत बिष्ट, ख्याल सिंह, सचिन कुमार, मामराज, जाबिर हसन, राशिद, प्रेम सिंह, गुलजार सिंह, अकबर अली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें