फोटो गैलरी

Hindi Newsगैंगरेप के अपराधियों को सख्त सजा मिले: लालू

गैंगरेप के अपराधियों को सख्त सजा मिले: लालू

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव ने सामूहिक बलात्कार की शिकार छात्रा की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि उनकी पार्टी पीड़ित परिजनों के साथ है।...

गैंगरेप के अपराधियों को सख्त सजा मिले: लालू
एजेंसीSat, 29 Dec 2012 11:41 AM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव ने सामूहिक बलात्कार की शिकार छात्रा की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि उनकी पार्टी पीड़ित परिजनों के साथ है।
 
यादव ने कहा कि हाल के दिनों में राजधानी दिल्ली समेत बिहार और देश के कई हिस्सों में सामूहिक बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि देश की बेटियों के साथ हो रही बलात्कार की घटना शर्मनाक है।
 
उन्होंने गैंगरेप के आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की और कहा कि इस पर यदि कड़ा कानून बनता है तो उनकी पार्टी भी इसके साथ है। उन्होंने पीड़िता की सिंगापुर में हुई मौत पर दुख व्यक्त किया और कहा कि इस घड़ी में वह उनके परिजनों के साथ है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें