चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
दिल्ली की घटना के लिए इस्तीफा दें गृह मंत्री: सपा
इलाहाबाद, एजेंसी
First Published:27-12-12 02:43 PM
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर दिल्ली के पुलिस आयुक्त को हटाने की उठ रही मांग के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने कहा कि पहले केंद्रीय गृह मंत्री और गृह राज्य मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद मोहन सिंह ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में हुई यह घटना बेहद शर्मनाक है। घटना के लिए दिल्ली के पुलिस आयुक्त को हटाने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और गृह राज्य मंत्री आर.पी.एन.सिंह को इस्तीफा देना चाहिए।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अगर महिलाएं सुरक्षति नहीं हैं तो देश के दूसरे हिस्सों का क्या हाल होगा। इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि गत 16 दिसम्बर को दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में 23 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
