फोटो गैलरी

Hindi Newsराहुल गांधी से मिले राणे, नाराजगी बताई वजह

राहुल गांधी से मिले राणे, नाराजगी बताई वजह

कांग्रेस में बगावती तेवर अपनाने वाले महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री नारायण राणे ने गुरुवार को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान नारायण राणे ने पार्टी नेतृत्व के सामने...

राहुल गांधी से मिले राणे, नाराजगी बताई वजह
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 24 Jul 2014 09:45 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस में बगावती तेवर अपनाने वाले महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री नारायण राणे ने गुरुवार को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान नारायण राणे ने पार्टी नेतृत्व के सामने अपनी नाराजगी की वजह रखी है।

माना जा रहा है कि नारायण राणे जल्द कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकार कर सकते हैं।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नारायण राणे ने कहा कि उन्होंने अपनी शिकायत और नाराजगी की वजह बता दी है। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वह इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात कर उन्हें बताएंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या उनका सोनिया गांधी से मिलने का कार्यक्रम है, नारायण राणे ने कहा कि अभी तक कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात तय नहीं है।

नारायण राणे ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार में उद्योग मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। काफी वक्त से नाराज चल रहे नारायण राणे ने अपने त्यागपत्र की वजह मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के काम करने के तरीका बताया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस मौजूदा नेतृत्व के साथ चुनाव में जाती है, तो विधानसभा में शर्मनाक हार तय है। महाराष्ट्र में जल्द विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए, पार्टी राणे को समझने की कोशिश कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें