फोटो गैलरी

Hindi Newsनेल्सन मंडेला के सम्मान में पांच दिन का राजकीय शोक

नेल्सन मंडेला के सम्मान में पांच दिन का राजकीय शोक

भारत सरकार ने नेल्सन मंडेला के सम्मान में पांच दिन के राजकीय शोक का आज ऐलान किया। इस आशय का फैसला केन्द्रीय मंत्रिमंडल की विशेष बैठक में किया गया। मंत्रिमंडल ने रंगभेद के खिलाफ लड़ाई लडने वाले इस...

नेल्सन मंडेला के सम्मान में पांच दिन का राजकीय शोक
एजेंसीFri, 06 Dec 2013 03:41 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत सरकार ने नेल्सन मंडेला के सम्मान में पांच दिन के राजकीय शोक का आज ऐलान किया। इस आशय का फैसला केन्द्रीय मंत्रिमंडल की विशेष बैठक में किया गया। मंत्रिमंडल ने रंगभेद के खिलाफ लड़ाई लडने वाले इस महानायक को श्रद्धांजलि दी।
   
बैठक के बाद सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि मंडेला सिर्फ अपनी पीढी के लिए ही नहीं, बल्कि अब तक की सभी मिसालों में सबसे कद्दावर नेता थे। रंगभेद समाप्त करने में उन्होंने निजी तौर पर जो भूमिका निभायी, वह अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि 27 साल से अधिक अवधि तक जेल में रहे दक्षिण अफ्रीका के इस नेता ने दुनिया को नैतिक नेत1त्व देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
   
तिवारी ने कहा कि मंडेला के निधन पर पूरा देश दक्षिण अफ्रीका की शोकाकुल जनता के साथ है। उन्होंने कहा कि आज कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें नेल्सन मंडेला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया और तय किया गया कि पांच दिन का राजकीय शोक रखा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें