फोटो गैलरी

Hindi Newsकांग्रेस की छह सदस्यीय टीम जाएगी सहारनपुर

कांग्रेस की छह सदस्यीय टीम जाएगी सहारनपुर

प्रदेश कांग्रेस ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सहारनपुर दंगों की सच्चई जानने के लिए छह सदस्यीय एक समिति का गठन किया है। यह समिति ईद के बाद सहारनपुर की घटना जांच रिपोर्ट...

कांग्रेस की छह सदस्यीय टीम जाएगी सहारनपुर
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 28 Jul 2014 10:07 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश कांग्रेस ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सहारनपुर दंगों की सच्चई जानने के लिए छह सदस्यीय एक समिति का गठन किया है। यह समिति ईद के बाद सहारनपुर की घटना जांच रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगी।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष निर्मल खत्री ने बताया कि समिति में पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, पूर्व मंत्री सईदुज्जमां, पूर्व मंत्री दीपक कुमार सहित विधायक बंशी सिंह पहाड़िया एवं विधायक दिलनवाज खान को नामित किया है।

31 तक प्रदेश संगठन की घोषणा की संभावना : प्रदेश कांग्रेस की ज्यदातर इकाइयों का गठन की घोषणा 31 तक कर दिए जाने की संभावना प्रबल है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री इस समिति के गठन के लिए अपने खास सिपाहसलारों से चर्चा कर रहे हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि इकाइयों के गठन की तैयारी अंतिम चरण पर है। उसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है। वह ईद के बाद 31 जुलाई तक हो जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें