फोटो गैलरी

Hindi Newsबेगम खालिदा जिया को भ्रष्टाचार मामले में जमानत

बेगम खालिदा जिया को भ्रष्टाचार मामले में जमानत

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया ने सोमवार को 2007 के निको भ्रष्टाचार मामले में अदालत में आत्म समर्पण किया और अदालत ने बाद में उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दे...

बेगम खालिदा जिया को भ्रष्टाचार मामले में जमानत
एजेंसीMon, 30 Nov 2015 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया ने सोमवार को 2007 के निको भ्रष्टाचार मामले में अदालत में आत्म समर्पण किया और अदालत ने बाद में उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दे दिया।

अदालत के जज मुहम्मद अमीनुल इस्लाम ने खालिदा जिया की जमानत की अर्जी स्वीकार कर ली। खालिदा जिया और कई व्यक्तियों के विरूद्ध भ्रष्टाचार का मामला 2007 के दिसम्बर में दाखिल किया गया था।
       
आरोप था कि जिया और अन्य व्यक्तियों ने कनाडा की कम्पनी निको को गैस की खोज और उसे निकालने का ठेका देने में अपनी अधिकारों का दुरूपयोग किया था।

खालिदा 2001 से 2005 के बीच प्रधानमंत्री थी। भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने खालिदा जिया और दस अन्य व्यक्तियों के विरूद्ध मामला दायरा किया था। दो महीने बाद हाईकोर्ट ने इसकी सुनवाई रोक दी थी। इस वर्ष 18 जून को हाई कोर्ट ने यह रोक उठा ली थी।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें