ब्रेकिंग
दामाद मयप्पन से मिलने श्रीनिवासन मुंबई के लिए रवाना
युक्रेन में ठंड से अब तक 37 लोगों की मौत
कीव, एजेंसी
First Published:19-12-12 09:48 AM
युक्रेन में ठंड के कारण इस महीने अब तक कुल 37 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 19 लोग तो सोमवार को ही मारे गए। मरने वालों में ज्यादातर बेघर लोग थे।
सिन्हुआ के मुताबिक देश में तापमान शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि मरने वालों में ज्यादातर बेघर लोग थे, जिनकी सड़कों पर ठंड में जमने से मौत हो गई।
आने वाले दिनों में देश में रात का तापमान शून्य से 28 डिग्री सेल्सियस नीचे चले जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
