UPA के 9 साल...कहीं किया कमाल, कहीं रहा मलाल श्रीनगर में मुठभेड़, लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर चीनी-अमेरिकी सेनाओं के बीच जारी है बुलंदियों का दौर राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
दुनिया में सबसे प्रभावशाली लोगों में शुमार हुईं दीदी
न्यूयॉर्क, एजेंसी
First Published:18-04-12 06:20 PM
Last Updated:18-04-12 07:01 PM
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को प्रतिष्ठित पत्रिका टाइम ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया है। ममता को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, उद्योगपति वारेन बफे, पाकिस्तान की ओर से ऑस्कर जीतने वाली फिल्मकार शरमीन ओबैद चिनॉय, अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और फेसबुक सीओओ शेरिलन सैंडबर्ग के साथ 100 लोगों की सूची में जगह मिली है।
टाइम ने कहा है कि ममता को उनके समर्थक दीदी कहते हैं और आलोचक भी उनके संघर्ष को स्वीकार करते हैं। टाइम ने साल 2012 के लिए 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है। पत्रिका ने लिखा कि ममता ने खुद को एक परिपूर्ण नेता के तौर पर साबित किया है। एक के बाद एक चुनाव में उन्होंने अपनी ताकत का विस्तार किया है।
टाइम ने कहा कि ममता एक निम्न मध्यवर्ग की पृष्ठभूमि वाली महिला हैं और यह उस देश में उनकी राह में अवरोध नहीं बना जो वंशवाद के कारण जाना जाता है।
हाल के दिनों में 57 साल की ममता और केंद्र सरकार के बीच कई बार टकराव की स्थिति पैदा हुई है। केंद्र के साथ टकराव और अपने कुछ फैसलों के कारण पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुर्खियों में रही हैं।
10

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
थे मोस्ट बेऔत्य्फुल्ल साईट इन the
By umesh kr pasi (19th-April-2012 08:11:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
