शनिवार, 25 मई, 2013 | 07:20 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
हामिद मीर से बोली मलाला, हम आतंकवाद को हरा देंगे
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:27-11-12 12:19 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
तालिबान की गोली का शिकार होने के बाद चर्चा में आई पाकिस्तान की शांति कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई ने पत्रकार हामिद मीर पर हुए हमले और उससे उनके बच निकलने के बाद उनसे फोन पर बातचीत की और कहा कि हम आतंकवाद को हरा देंगे।

मलाला का इस वक्त ब्रिटेन के क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल में इलाज चल रहा है। जियो न्यूज के अनुसार, मलाला ने मीर को फोन किया।

मीर ने ट्विटर पर लिखा, ''मलाला व उसके पिता ने मुझे ब्रिटेन से फोन किया और अपनी एकजुटता दिखाई। मलाला ने कहा कि इंशा अल्लाह हम आतंकवाद को हरा देंगे।''

मीर पर जानलेवा हमला किया गया था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से वह बच गए। पुलिस ने इस्लामाबाद में उनकी कार के रास्ते में सड़क किनारे रखे गए बम को निष्क्रिय कर दिया।

पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने मीर की हत्या की कोशिश करने वाले की सूचना देने वाले को पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°