फोटो गैलरी

Hindi Newsपूर्वी यूक्रेनवासियों को रूस-यूक्रेन के बीच वीजा युद्ध का भय

पूर्वी यूक्रेनवासियों को रूस-यूक्रेन के बीच वीजा युद्ध का भय

यूक्रेन में लोगों को कीव और मास्को के बीच वीजा युद्ध छिड़ने का भय सता रहा है। यह भय पूर्वी यूक्रेन में रूसी भाषी लोगों के बीच खास तौर पर है। उन्हें डर है कि इससे उनके पारिवारिक और पेशेवर संबंधों को...

पूर्वी यूक्रेनवासियों को रूस-यूक्रेन के बीच वीजा युद्ध का भय
एजेंसीFri, 21 Mar 2014 05:09 PM
ऐप पर पढ़ें

यूक्रेन में लोगों को कीव और मास्को के बीच वीजा युद्ध छिड़ने का भय सता रहा है। यह भय पूर्वी यूक्रेन में रूसी भाषी लोगों के बीच खास तौर पर है। उन्हें डर है कि इससे उनके पारिवारिक और पेशेवर संबंधों को नुकसान पहुंच सकता है। मिखाइलो स्टेपानोव को यकीन है कि यदि कीव रूस के साथ वीजा नियम लागू करता है तो जवाब में मास्को भी ऐसी ही कार्रवाई करेगा।

स्टेपानोव ने कहा कि हम यहां खाली जेबों के साथ रह जाएंगे और इसके लिए प्रशासन से नफरत करेंगे। रूस के निकट स्थित दोंत्स्क शहर में व्यापक स्तर पर कोयला खनन होता है। यहां लगभग सभी लोगों का परिवार सीमा के दूसरी ओर रहता है।

स्टेपानोव ने कहा कि हमारी सरकार उसके अपने नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। 30 वर्षीय इस इंजीनियर ने कहा कि रूसी लोग तो यूक्रेन में यात्रा के लिहाज से आएंगे लेकिन लाखों यूक्रेन निवासी ऐसे हैं, जो रूस में काम के लिए जाते हैं।

व्यंग्यपूर्ण लहजे में उन्होंने कहा कि खाली जेबों के साथ वे लोग (यूक्रेन निवासी) सरकार को उनका ध्यान रखने के लिए धन्यवाद कहेंगे। दोंत्स्क पूर्व राष्ट्रपति और रूस के समर्थक विक्टर यानूकोविच का गढ़ रहा है। रूस-समर्थक बलों द्वारा यूक्रेन स्थित क्रीमिया पर कब्जा करने से पहले उठे विद्रोह में विक्टर को सत्ता से हटा दिया गया था। यहां की जनता यूरोप समर्थक सरकार का विरोध करती है और उसका कहना है कि रूसी के साथ वीजा नियम लागू किए जाने का मतलब आग में घी डालना है।

30 वर्षीय दुभाषिए डीन कुचेरूक ने कहा कि मेरी मां के रिश्तेदार रूस में हैं। वीजा प्रक्रिया में शामिल अफसरशाही को देखते हुए उनके जैसे लोगों के लिए वीजा हासिल करना एक मुश्किल काम होगा। आईटी क्षेत्र के कर्मचारी स्वेतोस्लेव सरकोव ने कहा कि क्षेत्र के कई लोग रूसी समूहों के साथ मिलकर काम करते हैं और यदि वीजा नियम लागू किए जाते हैं तो इससे उनकी नौकरियां जाने का खतरा पैदा जाएगा।

28 वर्षीय इस आईटी पेशेवर ने कहा कि अगर यूक्रेन के प्रोग्रामरों को वीजा हासिल करने में अपना समय बर्बाद करना पड़ा तो रूसी नियोक्ता रूसी कर्मचारी रखना पसंद करेंगे। 23 वर्षीय फिल्म निर्देशक मैक्सिम ने भी वीजा नियमों में होने वाले बदलावों से पैदा होने वाली समस्याओं पर दुख जाहिर किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें