चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
4 पत्नियां व 10 बच्चों वाला अधिकारी गिरफ्तार
बीजिंग, एजेंसी
First Published:14-12-12 07:39 PM
एक चीनी अधिकारी को जाली विवाह प्रमाणपत्र रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला है कि इस अधिकारी की चार पत्नियां और 10 बच्चों हैं, जबकि चीन में बहुविवाह एवं एक से अधिक बच्चे पैदा करना गैरकानूनी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शुक्रवार को एक घोषणा के हवाले से खबर दी है कि ताईयुआन शहर की जियाओडियन जिला पीपुल्स कांग्रेस के डिप्टी तथा जिकुआन गांव के प्रधान ली जुनवेन (43) को कथित तौर पर जाली विवाह प्रमाणपत्र रखने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
घोषणा में कहा गया है कि अवैध तरीके से बच्चों के नाम पर आवास का पंजीकरण कराने में ली की मदद करने के लिए 14 अधिकारी जिम्मेदार हैं तथा उसकी विधायी योग्यता की समुचित जांच करने में विफल रहे हैं, इसलिए उन्हें चेतावनी दी गई है तथा पदावनत कर दिया गया है।
इन अधिकारियों में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की जिवेनझुआंग शहर इकाई के सचिव, टाउनशिप पुलिस स्टेशन के प्रमुख तथा परिवार कल्याण प्रभारी कई अधिकारी शामिल हैं।
चीनी विवाह कानून के अनुसार, वहां बहुविवाह और एक से अधिक बच्चों पैदा करना वर्जित है। दूसरा बच्चाा पैदा करने की अनुमति केवल विशेष परिस्थितियों में ही दी जा सकती है।
इस वर्ष मई में पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में दूसरा बच्चाा पैदा करने वाले एक दम्पति पर 10.3 लाख युआन (206,677 डॉलर) का जुर्माना लगाया गया था।
ली का विवाह हू योंगजियान के साथ 1989 में हुआ था, जिससे चार बच्चों हुए थे। ली ने और तीन विवाह किए। बाद की तीनों पत्नियों से उसके छह बच्चों हुए। चार में से एक पत्नी के नाम मकान का पंजीकरण कराने के लिए उसने जाली विवाह प्रमाणपत्र का इस्तेमाल किया।
परिवार कल्याण नियमों के तहत एक से अधिक विवाह से उत्पन्न बच्चों के नाम से मकान का पंजीकरण नहीं किया जा सकता।ली ने हालांकि जालसाली कर अपने नौ बच्चों के नाम से आवासीय प्रमाणपत्र बनवा रखे हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
