ब्रेकिंग
दामाद मयप्पन से मिलने श्रीनिवासन मुंबई के लिए रवाना
कुवैत में सैंकड़ों भारतीय गिरफ्तार
दुबई, एजेंसी
First Published:22-09-12 04:00 PM
कुवैत स्थित भारतीय दूतावास के एक अधिकारी ने कहा है कि वीजा उल्लंघन करने और चोरी जैसे अपराधों में शामिल होने के आरोप में जिन 2100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया, उसमें कई भारतीय भी शामिल हैं।
हालांकि कितने भारतीय हिरासत में लिये गये यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन अधिकारी ने कहा कि कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने हिरासत में लिये गये करीब 300 लोगों के परिवार वालों का आवेदन स्वीकार किया है और अधिकारी पुलिस स्टेशनों में जाकर मामले की जांच कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किये गये कुछ लोगों को पहले ही रिहा कर दिया गया है। खबरों के मुताबिक कुवैत के गह मंत्रालय ने अचानक चलाये गये सुरक्षा अभियान में वीजा खत्म होने और मादक पदार्थों की तस्करी, चोरी, शराब तथा इस तरह के अन्य मामलों में 2136 लोगों को गिरफ्तार किया है ।
01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
