रविवार, 26 मई, 2013 | 12:11 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
पाकिस्तान में फिल्म-विरोधी प्रदर्शनों के दूसरे दिन शांति
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:22-09-12 02:51 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पाकिस्तान में एक इस्लाम-विरोधी फिल्म के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के एक दिन बाद शनिवार को स्थिति शांतिपूर्ण है। शुक्रवार को हुए प्रदर्शनों में 23 लोग मारे गए व 200 अन्य घायल हुए।

शुक्रवार को देशभर में 'इनोसेंस ऑफ मुस्लिम्स' फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन हुए। फिल्म को लेकर बाकी मुस्लिम देशों में भी उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। पाकिस्तान में शुक्रवार को 'योम-ए-इश्क-ए-रसूल' (पैगम्बर मोहम्मद के प्रति प्रेम का दिन) था।

कराची में शनिवार सुबह सड़कें वीरान दिखीं। यहां शुक्रवार को हुई हिंसा में कम से कम 12 लोग मारे गए। जियो न्यूज के मुताबिक अन्य शहरों में स्थिति सामान्य दिखी।

कराची में सड़कों पर वाहन कम दिखे जबकि अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर जाने वाले मार्ग आज भी बंद रहे। होटल व दुकानें भी बंद हैं। लाहौर, रावलपिंडी और पेशावर सहित देश के अन्य शहरों में व्यवसायिक गतिविधियां जारी हैं।

लाहौर में जहां अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को जाने वाले मार्ग को खोल दिया गया है वहीं पेशावर में वाणिज्य दूतावास के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक प्रदर्शनों व हिंसा में कम से कम 23 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हुए। कुछ स्थानों पर हिंसा देर रात तक जारी रही।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°