पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
बच्चों को सेना में भर्ती न करें: यूनीसेफ
संयुक्त राष्ट्र, एजेंसी
First Published:18-08-12 05:27 PM
यूनीसेफ ने बाल सैनिकों को सशस्त्र संघर्ष से दूर रखने का आह्वान किया है। यूनीसेफ ने यह आह्वान अफ्रीकी देश माली में सशस्त्र समूहों द्वारा बच्चों के सैन्य कायरे में लगातार बढ़ते प्रयोग की रिपोर्ट आने के बाद किया है।
यूनीसेफ ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ''सटीक आंकड़े प्रस्तुत करना कठिन है, लेकिन विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार बच्चों की संख्या हजारों में हो सकती है और यह बढ़ रही है।''
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बयान के आधार पर बताया, ''यूनीसेफ सभी युद्धरत पक्षों, नेताओं एवं सामुदायिक सदस्यों से बच्चों को सशस्त्र संघर्ष के दुष्परिणामों से दूर रखने का आह्वान करता है।''
यूनीसेफ की पिछले महीने जारी रिपोर्ट के अनुसार उत्तर माली में 12 से 18 वर्ष के कम से कम 175 बच्चों सशस्त्र समूहों से जुड़े हैं। इस इलाके में सरकारी फौजों एवं तुआरेग विद्रोहियों के मध्य संघर्ष चल रहा है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
