बुधवार, 19 जून, 2013 | 03:33 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
भारत में शिक्षित वियतनामी बन सकता है आसियान प्रमुख
जकार्ता, एजेंसी
First Published:11-08-12 06:01 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
नई दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं वियतनाम के उप विदेश मंत्री ली लुआंग आसियान के अगले महासचिव बन सकते हैं।

मीडिया की रपटों के अनुसार वियतनाम के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लुआंग थान्ह नघी ने बताया कि आसियान के विदेश मंत्रियों ने महासचिव पद के 2013-17 कार्यकाल के लिए ली की दावेदारी का समर्थन किया है।

समाचार पत्र जकार्ता पोस्ट ने आसियान में वियतनाम के स्थाई प्रतिनिधि राजदूत वू दांग डूंग के हवाले से बताया, ''आसियान महासचिव का पद प्रत्येक पांच वर्ष पर इसके 10 सदस्यों के मध्य वर्णानुक्रम के हिसाब से घूमता रहता है। अब वियतनाम की बारी है।''

अभी तक इस पद की दौड़ में किसी अन्य उम्मीदवार का नाम सामने नहीं आया है।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र ली ने 1975 में वियतनाम की विदेश सेवा में प्रवेश किया और वह दिसम्बर 2008 से उप विदेश मंत्री के पद पर हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°