बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल सावधान...जानलेवा हो सकता है केमिकल से पका आम छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल
रोमनी की समिति में भारतीय शामिल
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:11-08-12 04:51 PM
अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के सम्भावित उम्मीदवार मिट रोमनी ने डॉ अक्षय देसाई को हाल ही में गठित एशियाई मूल के अमेरिकियों एवं प्रशांत द्वीपसमूह के वासियों की अपनी सात सदस्यीय समिति में शामिल किया है। देसाई रिपब्लिकन पार्टी के लिए चंदा इकट्ठा करने वालों में प्रमुख हैं।
फ्लोरिडा स्थित यूनिवर्सल हेल्थ ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी देसाई पूर्व श्रम मंत्री एलेन एल. चाओ के नेतृत्व में गठित सात सदस्यीय समिति में शामिल होने वाले दक्षिण एशियाई मूल के एकमात्र अमेरिकी हैं।
तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने 2005-08 के दौरानोइट हाउस की एशियाई मूल के अमेरिकी एवं प्रशांत द्वीप समूह के लोगों की समिति में देसाई को शामिल किया था। इसके अलावा देसाई फरवरी में फ्लोरिडा में रिपब्लिकन पार्टी की वित्त समिति के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।
देसाई ने 'इंडिया-वेस्ट' पत्रिका में कहा था कि रोमनी अमेरिका-भारत के रिश्तों को गहराई से समझते हैं और वह वैध आव्रजन के प्रबल समर्थक हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
