खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने की तैयारी में क्यूरोसिटी
कैलीफोर्निया, एजेंसी
First Published:11-08-12 01:57 PM
अमेरिका की अंतिरक्ष एजेंसी (नासा) के महत्वाकांक्षी मंगल अभियान के तहत क्यूरोसिटी रोवर के 56.7 करोड़ किलोमीटर तक की दूरी आठ महीनों से कुछ अधिक समय में पूरी करके वहां सफलतापूर्वक पहुंचने के बाद अब वह ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने की तैयारी में है।
इस अभियान का नियंत्रण करने वाले वैज्ञानिक अगले तीन चार दिनों में क्यूरोसिटी में एक नया कम्प्यूटर साफ्टवेयर इंस्टाल करने जा रहे हैं जो क्यूरोसिटी के दिमाग की तरह काम करेगा। इसके बाद छह पहियों वाले यह एक टन वजनी रोवर इस लाल ग्रह की सतह पर अपने सफर की शुरुआत करेगा और यहां वहां घूम-घूम कर महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाएगा।
इससे पहले वैज्ञानिकों ने जो साफ्टवेयर क्यूरोसिटी में लगाया था वह मंगल के वातावरण को चीर कर इसकी सतह तक पहुंचने में सक्षम था और इसी की मदद से क्यूरोसिटी ने गेल क्रेटर में अपनी ऐतिहासिक यात्रा के सफल निशान छोडे़।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
