शनिवार, 25 मई, 2013 | 22:20 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या छत्तीसगढ़ सरकार को तुरंत और केंद्रीय बलों की जरूरत है।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ में पार्टी कार्यकर्ताओं पर नक्सलियों के हमले को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार दिया।प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह से नक्सली हमले को लेकर बातचीत की।
 
हमलावर सेना में भी बढ़ाता था कट्टरवादिता
वॉशिंगटन, एजेंसी
First Published:08-08-12 10:37 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
विस्कॉन्सिन के गुरुद्वारे में गोलियां बरसाकर छह लोगों को मौत के घाट उतारने वाला और फिर खुद मारा जाने वाला बंदूकधारी वेड माइकल पेज गोरों को सर्वश्रेष्ठ मानता था। 1992 से 1998 तक अमेरिकी सेना में सेवा देने के दौरान भी वह गोरों की श्रेष्ठता के पाठ पढ़ाता था।
   
इस बंदूकधारी के पूर्व सहकर्मियों ने अमेरिकी अखबार स्टार एंड स्ट्रिप्स को बताया कि पेज ने गोरों की सर्वश्रेष्ठता वाले अपने विचार सहकर्मियों से छिपाने के लिए कुछ खास नहीं किया।
   
पेज ने नस्लीय टैटू तो बनवाया ही था, साथ ही वह वोल्क्सवैगन नाम का वाहन चलाता था। यह वाहन नाजियों की गाड़ी जैसा था। उसने इसे संतरी रंग से बदलकर लाल रंग का कर लिया था। इसके सफेद पतले और काले टायरों से नाजी झंडे के रंग की झलक मिलती थी।
   
उत्तरी कैरोलीना स्थित फोर्ट ब्रैग में नौंवी मनोवैज्ञानिक बटालियन में पेज के साथ काम कर चुके फ्रेड लुकास नामक पूर्व सैनिक ने बताया, यह हैरान करने वाली बात है कि वह अपने चारों ओर चल रही चीजों के बावजूद वहां रहने में समर्थ था।
   
अखबार के मुताबिक, पेज की कट्टरवादिता का सबसे बड़ा निशान उसके टैटू थे। एक सैनिक पर काले रंग वाले एक दंपत्ति की हत्या का दोष सिद्ध होने के बाद फोर्ट ब्रैग में 21 सैनिकों को नस्लवादी पाया गया था। इसके बाद फोर्ट ब्रैग के अधिकारियों ने सैनिकों की जांच की थी, ताकि कट्टरवाद फैलाते किसी भी चिन्ह् की पहचान की जा सके।
   
हालांकि पेज के बांए कंधे पर बना टैटू ध्यान में नहीं आ सका। इस पर एक मंत्र लिखा था कि हमें अपने लोगों के अस्तित्व और सफेद नस्ल के बच्चों की रक्षा करनी है। लुकास का मानना है कि पेज अपने इन विचारों को व्यक्त करने में हिचकिचाता नहीं था।
   
पेज ने लुकास के लातिन संस्कृति के प्रति लगाव के चलते उसे अपनी नस्ल को धोखा देने के लिए भला-बुरा भी कहा था। लुकास एक सार्जेंट था जो कि स्पैनिश भाषा बोलता था। वह लातिन अमेरिका में काम कर चुका था और सप्ताहांत पर सालसा जेल में जाया करता था।
   
उसने बतया कि पेज का कहना था कि भूरे बालों और नीली आंखों वाले लुकास को सफेद नस्ल के प्रति समर्पित होना चाहिए। एक दिन सैनिकों को सादे वस्त्र पहनने की अनुमति मिली तो लुकास के लातिन कमीज पहनने पर पेज ने उसकी आलोचना की थी। पेज ने कहा था कि इस तरह के कपड़े सफेद लोगों को नहीं पहनने चाहिए।
   
सेना छोड़ने के बाद पेज ने संगीत के उन बैंडस का साथ अपना लिया, जो घृणा से भरा संगीत बनाते थे। इनमें से कुछ बैंड्स के नाम इंटीमिडेशन वन, अग्रेसिव फोर्स और ब्लू आईड डेविल्स आदि हैं।
   
अखबार के मुताबिक, 2005 में पेज ने अपना खुद का बैंड एंड अपैथी बनाया। स्ट्राइप्स के मुताबिक, 2010 में पेज को सेना की नौकरी से निकाल दिए जाने के बाद से उसकी जिंदगी बर्बादी की ओर जाने लगी थी। पेज को शराब पीकर निजी वाहन चलाने का दोषी पाया गया था।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°