शनिवार, 18 मई, 2013 | 21:17 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
सीरिया में सेना और विद्रोहियों में लड़ाई जारी
अलेप्पो, एजेंसी
First Published:04-08-12 08:57 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
सीरिया में विद्रोहियों के एक कमांडर ने कहा कि सेना अलेप्पो के सलाहेद्दीन जिले पर लगातार हवा और जमीन, दोनों मोर्चों से हमले कर रही है।

फ्री सीरियन आर्मी के उत्तरी शहरों के सैन्य प्रमुख कर्नल अब्दुल जब्बार अल-कैदी ने कहा कि अलेप्पो में लड़ाई आरंभ होने के बाद सलाहेद्दीन जिले में यह सबसे भयंकर गोलाबारी है। अलेप्पो में 20 जुलाई से सेना और विद्रोहियों के बीच लड़ाई चल रही है। सेना विद्रोहियों द्वारा कब्जा किए गए अलेप्पो पर फिर से नियंत्रण करना चाहती है।

कैदी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब सेना ने सलाहेददीन पर इतना भयानक हमला किया है। अलेप्पो के शार और सुकारी जिलों में भी हिंसा आरंभ हो गई है। सेना आसपास के क्षेत्रों में हमला करने के लिए लड़ाकू विमानों और तोपों का उपयोग कर रही है।

सीरियन आब्जरवेटरी फॉर हयूमन राइटस ने कहा कि सीरिया में गोलाबारी में कम से कम 28 लोग मारे गए हैं जिनमें पांच अलेप्पो में मरे हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°