ब्रेकिंग
बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा, इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं।मुझे इस्तीफा देने के लिए डराया या धमकाया नहीं जा सकता : श्रीनिवासनआईपीएल कांड में गिरफ्तार चेन्नई सुपर किंग्स के गुरूनाथ मयप्पन मुंबई के मेट्रोपॉलिटन अदालत में पेश।
अमेरिका में भारतीय छात्रों का करियर फिर अधर में
न्यूयॉर्क, एजेंसी
First Published:04-08-12 03:54 PM
अमेरिका में आव्रजन घोटाले के कारण ट्राय वैली विश्वविद्यालय के बंद होने के एक साल बाद फिर से एक अमेरिकी विश्वविद्यालय के सीईओ पर वीजा जालसाजी का आरोप लगा है।
अमेरिकी संघीय जांच अधिकारियों ने कल कैलीफोर्निया के सनीवले स्थित हर्गुआन विश्वविद्यालय पर छापा मारा और सीईओ जेरी वांग को वीजा जालसाजी से जुड़े 15 मामलों में आरोपी बनाया है।
मामले की जांच चल रही है, लेकिन यहां पढ़ने वाले छात्रों के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां करीब 450 छात्र हैं, जिनमें से अधिकांश भारतीय हैं। 32 साल के वांग पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के जरिए वीजा जारी करके अपने गैर मान्यताप्राप्त संस्थान के लिए विदेशी छात्रों को फंसाया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल