ब्रेकिंग
मयप्पन 29 मई तक मुंबई पुलिस की रिमांड पर
ब्रुनेई में सैन्य हेलीकाप्टर हादसे में 12 की मौत
कुआलालंपुर, एजेंसी
First Published:21-07-12 07:35 PM
ब्रुनेई में वायु सेना का एक हेलीकाप्टर शनिवार को हादसे का शिकार हो गया, जिसमें 12 सैन्यमकर्मी मारे गए हैं।
ब्रुनेई की वायुसेना के प्रवक्ता नूएददीन सालेह ने बताया कि हेलीकॉप्टर हादसे में 12 लोग मारे गए हैं। हादसे में दो सैन्यकर्मी बच गए हैं। ब्रुनेई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि राजधानी की ओर जा रहा बेल 212 हेलीकाप्टर कल देर रात उलु बेलाइट जिले में हादसे का शिकार हुआ।
मंत्रालय ने बयान में कहा कि इस हादसे में घायल दोनों लोगों की हालत स्थिर है। मंत्रालय ने फिलहाल हादसे का कारण नहीं बताया है। ब्रुनेई के सुल्तान हसानल बोल्किया ने दुर्घटना में घायल दो युवा सैन्यकर्मियों से मुलाकात की और दुख जताया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
